पैसा – Paisa, Vishal Dadlani, Super 30
“Paisa” एक ऐसा गीत है जो सुनने में मजेदार है, लेकिन उसमें छिपा संदेश बहुत गंभीर है। विशाल ददलानी की आवाज़, अजय-अतुल की धुन और अमिताभ भट्टाचार्य के कटाक्ष से भरे बोल मिलकर इस गाने को एक प्रखर व्यंग्य बनाते हैं – जो आज के समाज के पैसे के प्रति अंधे मोह को उजागर करता है।

पैसा – Paisa Song Credits
- Movie/Album: सुपर 30 (2019)
- Music By: अजय-अतुल
- Lyrics : अमिताभ भट्टाचार्य
- Singer : विशाल ददलानी
पैसा – Paisa Lyrics in Hindi
तेरी ज़िन्दगी को ज़िन्दगी बनाने आया पैसा
बेरंगी दुनिया को रंगीं बनाने आया पैसा
अंधेरे कमरों में बत्ती जलाने आया पैसा
सपने तेरे सच्चे कर के दिखाने आया पैसा
बिन तेरे भी जीने का आया है
जो चाहा था तूने वो पाया है
सब पैसों की लीला है माया है
पतझड़ का भी मौसम ला दे सावन जैसा
ज़िन्दगी को ज़िन्दगी बनाने आया पैसा…
जो तेरे, शौक हैं
शौक से आज पूरे कर ले सभी
बाकी ना रह जाए कुछ कसर
आगे का तेरा लम्बा है सफ़र
यहाँ से नहीं देखेगा तू पीछे मुड़ के कभी
जो कभी, बिन पढ़े
फाड़ के फेंकता था अर्ज़ी तेरी
जमाना बदला है वो ब्रदर
करेगा अब से तेरी कदर
पूरी ना सही आधी तो मानेगा मर्ज़ी तेरी
ग़म तेरे तू पीछे छोड़ आया है
और मुस्कुराना तुझे आया है
सब पैसों की लीला है माया है
बारह को भी देखो लागे बावन जैसा
तेरे जीवन के चक्के घुमाने आया पैसा
तेरी बेकारी के छक्के छुड़ाने आया पैसा
अंधेरे कमरों में बत्ती जलने आया पैसा
सपने तेरे सच्चे कर के दिखाने आया पैसा
