Pal Do Pal Ka Saath Hamara

पल दो पल का साथ हमारा – Pal Do Pal Ka Saath Hamara, Rafi, Asha, The Burning Train

Pal Do Pal Ka Saath Hamara” सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि एक अहसास है। यह प्रेम की नाज़ुकता, रिश्तों की अस्थिरता और जीवन की सच्चाई को खूबसूरती से बयान करता है। मोहम्मद रफ़ी और आशा भोंसले की भावुक गायकी, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का संगीत और साहिर लुधियानवी के शानदार बोल इस गाने को अमर बना देते हैं।

पल दो पल का साथ हमारा
Pal Do Pal Ka Saath Hamara

पल दो पल का साथ हमारा – Pal Do Pal Ka Saath Hamara Song Credits

  • Movie/Album: द बर्निंग ट्रेन
  • Year : 1980
  • Music : आर.डी.बर्मन
  • Lyrics : साहिर लुधियानवी
  • Singer : मो.रफ़ी, आशा भोंसले

पल दो पल का साथ हमारा – Pal Do Pal Ka Saath Hamara Song Lyrics in Hindi

पल दो पल का साथ हमारा
पल दो पल के याराने हैं
इस मंज़िल पर मिलने वाले
उस मंज़िल पर खो जाने हैं
पल दो पल का…

दो पल, पल दो पल का साथ हमारा, हमारा
पल दो पल का…

नज़रों के शोख़ नज़राने, होंठों के गर्म पैमाने
हैं आज अपनी महफ़िल में, कल क्या हो कोई क्या जाने
ये पल ख़ुशी की जन्नत है, इस पल में जी ले दीवाने
आज की खुशियाँ एक हक़ीकत, कल की खुशियाँ अफ़साने हैं
पल दो पल का…

हर ख़ुशी कुछ देर की मेहमान है
पूरा कर ले दिल में जो अरमान है
ज़िन्दगी इक तेज़-रौ तूफ़ान है
इसका जो पीछा करे नादान है
गुमशुदा खुशियों पे क्यूँ हैरान है
वक़्त लौटे इसका कब इम्कान है
झूम जब तक झूम
झूम जब तक धड़कनों में जान है
झूमना ही ज़िन्दगी की शान है
झूम जब तक झूम
अव्वल-आख़िर हर कोई अनजान है
ज़िन्दगी बस, राह की पहचान है
झूम जब तक झूम
झूम जब तक धड़कनों में…
दोस्तों, अपना तो ये ईमान है
जो भी जितना साथ दे, एहसान है
उम्र का रिश्ता जोड़ने वाले
अपनी नज़र में दीवाने हैं
पल दो पल का…

पल दो पल का साथ हमारा – Pal Do Pal Ka Saath Hamara , Video Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top