Parda Hai Parda

पर्दा है पर्दा – Parda Hai Parda – Md.Rafi, Amar Akbar Anthony

फिल्म अमर अकबर एंथनी का मशहूर गाना “Parda Hai Parda” एक ऐसा गीत है जो दर्शकों के दिलों में आज भी बसता है। यह गाना न केवल अपनी आकर्षक धुन और बोलों के लिए जाना जाता है, बल्कि इसे ऋषि कपूर के जबरदस्त परफॉर्मेंस और मोहम्मद रफ़ी की जादुई आवाज़ ने यादगार बना दिया है।

पर्दा है पर्दा
Parda Hai Parda

पर्दा है पर्दा – Parda Hai Parda Song Credits

  • Movie/Album: अमर अकबर एन्थोनी (1977)
  • Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
  • Lyrics By: आनंद बक्षी
  • Singer : मो.रफी

पर्दा है पर्दा – Parda Hai Parda Song Lyrics in Hindi

शबाब पे मैं ज़रा सी शराब फेकूंगा
किसी हसीन की तरफ ये गुलाब फेकूंगा

पर्दा है, पर्दा है, पर्दा है, पर्दा है
पर्दा है पर्दा, पर्दा है पर्दा
परदे के पीछे पर्दानशीं है
पर्दानशीं को बेपर्दा ना कर दूँ तो
अकबर मेरा नाम नहीं हैं

मैं देखता हूँ जिधर, लोग भी उधर देखे
कहाँ ठहरती हैं जाकर मेरी नज़र देखे
मेरे ख़्वाबों की शहज़ादी
मैं हूँ अकबर इलाहबादी
मैं शायर हूँ हसीनों का
मैं आशिक मेहजबनीं को
तेरा दामन ना छोडूँगा
मैं हर चिलमन को तोडूंगा
ना डर ज़ालिम ज़माने से
अदा से या बहाने से
ज़रा अपनी सूरत दिखा दे
समां खूबसूरत बना दे
नहीं तो तेरा नाम लेके
तुझे कोई इल्जाम देके
तुझको इस महफ़िल में
रुसवा न कर दूं तो रुसवा
पर्दानशीं को बेपर्दा…

खुदा का शुक्र है, चेहरा नज़र तो आया है
हया का रंग निगाहों पे फिर भी छाया है
किसी की जान जाती है
किसी को शर्म आती है
कोई आँसू बहाता है
तो कोई मुस्कुराता है
सताकर इस तरह अक्सर
मज़ा लेते हैं ये दिलबर
हाँ यही दस्तूर है इनका
सितम मशहूर है इनका
ख़फा होके चेहरा छुपा ले
मगर याद रख हुस्नवाले
जो है आग तेरी जवानी
मेरा प्यार है सर्द पानी
मैं तेर गुस्से को ठंडा न कर दूं हाँ
पर्दानशीं को बेपर्दा…

पर्दा है पर्दा – Parda Hai Parda Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top