Pehli Baar

पहली बार – Pehli Baar, Siddharth Mahadevan, Sukriti Kakar, Dil Dhadakne Do

“Pehli Baar” न केवल एक खूबसूरत रोमांटिक गीत है, बल्कि यह युवा दिलों की आवाज़ भी है। इसमें संगीत, शब्द और गायन  तीनों का ऐसा संगम है जो इसे बार-बार सुनने लायक बना देता है। यह गीत उस खास पल का जश्न है जब दिल पहली बार किसी के लिए धड़कता है, और ज़िंदगी थोड़ी और खूबसूरत लगने लगती है।

पहली बार
Pehli Baar

पहली बार – Pehli Baar Song Credits

  • Movie/Album: दिल धड़कने दो (2015)
  • Music : शंकर-एहसान-लाॅय
  • Lyrics : जावेद अख़्तर
  • Singers : सिद्धार्थ महादेवन, सुकृति कक्कड़

पहली बार – Pehli Baar Song Lyrics in Hindi

पहली बार तुमको मैंने जब देखा था
सुन लो यार, कि मैंने क्या सोचा था
लगा के तुमसे था मिलना तबाही
इस दिल को ही समझाने मैंने कहा
इस रस्ते ना जाना कभी राही
ये तेरे लिए है ही नहीं
दिल मेरा बोल उठा
होने दो अब जो भी हो
डरना क्या भला-बुरा
होने दो अब जो भी हो
क्या दिल की सुन ली तुमने
क्या राह चुन ली तुमने
हाँ दिल की सुन ली मैंने
हाँ राह चुन ली मैंने

पहली बार तुमको मैंने जब देखा था
सुन लो यार, ओ मैंने क्या सोचा था
लगा कि मशवरे सुनते हो दिल के
लगा के थोड़े से हो तुम दीवाने से
करोगे दिल की ही बातें फिर मिल के
और होंगी ये बातें बड़ी सी
दिल मेरा बोल उठा…

लहरों में जैसे लहरें मिलें
ऐसे मिल गईं दिलों की धड़कन
चलते ही चलते राहों में
खोये खोये हैं दोनों तन मन
हम पास आएँ तो क्यूँ पास आएँ
सोचो तो बात है ज़रा सी
कुछ तुम भी प्यासे-प्यासे थे कब से
मैं भी थी प्यासी-प्यासी
लगा के तुमसे है मिलना…

पहली बार – Pehli Baar Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top