प्रभु मैंने तुम्हें पार किया, तुम मोहे पार करो – Prabhu Maine Tumhe Paar Kiya Tum Mohe Paar Karo
“Prabhu Maine Tumhe Paar Kiya Tum Mohe” एक अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण भजन है, जो भगवान श्री राम के प्रति समर्पण और उनकी कृपा की प्रार्थना को व्यक्त करता है। इसे ख्यातिप्राप्त भजन गायक मनोज मिश्रा ने अपनी गहरी और मधुर आवाज़ में प्रस्तुत किया है। यह भजन भक्त और भगवान के बीच आत्मीय संबंध को दर्शाता है, जिसमें भक्त अपने जीवन की नैया को पार लगाने के लिए प्रभु की शरण में आता है।
Prabhu Maine Tumhe Paar Kiya Tum Mohe
प्रभु मैंने तुम्हें पार किया, तुम मोहे पार करो – Prabhu Maine Tumhe Paar Kiya Tum Mohe Paar Karo Credits
- Song :-प्रभु मैंने तुझे पार किया तुम भी मुझे उद्धार करो
- Singer :- Manoj Mishra
- Lyrics :- Shakti Pratap Singh
- Music :- B. B. Mishra Jigar Studio
प्रभु मैंने तुम्हें पार किया, तुम मोहे पार करो – Prabhu Maine Tumhe Paar Kiya Tum Mohe Paar Karo Bhajan Lyrics
प्रभु मैंने तुम्हे पार किया,
तुम मोहे पार करो ॥
दोहा – केवट ने जब प्रभु श्रीराम को,
नाव से नदी के पार किया,
उतराई जब प्रभु देने लगे,
उसने इंकार किया ॥
प्रभु मैंने तुम्हे पार किया,
तुम मोहे पार करो,
अपने चरणों की धूलि से,
अपने चरणों की धूलि से,
मेरा उद्धार करो,
प्रभु मैंने तुम्हें पार किया,
तुम मोहे पार करो ॥
आप तो अंतर्यामी हो प्रभु जी,
मैं गरीब केवट हूँ,
धन धन भाग हमारे है जो,
आपके इतने निकट हूँ,
अपने चरणों में मेरा,
अपने चरणों में मेरा,
वंदन स्वीकार करो,
प्रभु मैंने तुम्हें पार किया,
तुम मोहे पार करो ॥
आप ने कितने दीन दुखी,
पीड़ित को तारा है,
निर्धन असहायों के भी,
तो भाग्य संवारा है,
नहीं चाहिए अन्न धन सोना,
नहीं चाहिए अन्न धन सोना,
बस बेड़ा पार करो,
प्रभु मैंने तुम्हें पार किया,
तुम मोहे पार करो ॥
प्रभु मैंने तुम्हें पार किया,
तुम मोहे पार करो,
अपने चरणों की धूलि से,
अपने चरणों की धूलि से,
मेरा उद्धार करो,
प्रभु मैंने तुम्हें पार किया,
तुम मोहे पार करो ॥
प्रभु मैंने तुम्हें पार किया, तुम मोहे पार करो – Prabhu Maine Tumhe Paar Kiya Tum Mohe Paar Karo Bhajan

