Prabhuji Tum Bin Kaun Sahara

प्रभुजी तुम बिन कौन सहारा – Prabhuji Tum Bin Kaun Sahara, Mohinder Kapoor

“Prabhuji Tum Bin Kaun Sahara” एक अत्यंत भक्तिपूर्ण भजन है, जो भगवान गणेश की महिमा और उनके प्रति अटूट श्रद्धा को व्यक्त करता है। यह भजन भक्तों की गहरी भावना और उनके जीवन में भगवान गणेश की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रकट करता है। प्रसिद्ध गायक महेंद्र कपूर की सशक्त और भावपूर्ण आवाज़ ने इस भजन को अमर बना दिया है।

प्रभुजी तुम बिन कौन सहारा
Prabhuji Tum Bin Kaun Sahara

प्रभुजी तुम बिन कौन सहारा – Prabhuji Tum Bin Kaun Sahara Bhajan Credits

  • Song : Prabhu Ji Tum Bin Kaun Sahara Kaun Hai Paalanhara
  • Singer : Mohinder Kapoor aur Sathi
  • Lyrics : Rajesh Johri
  • Music Anoop Jalota

प्रभुजी तुम बिन कौन सहारा – Prabhuji Tum Bin Kaun Sahara Bhajan Lyrics

जो गणपति को ध्याये,परम सुखी हो जाए ।
जो शंकर को पूजे,विपदा पास न आए ॥
राम नाम के जप से,मन पावन हो जाए ॥
गोपाला जो बोले, भव सागर तर जाए ॥
प्रभुजी तुम बिन कौन सहारा ।

कौन है पालनहारा,कौन है पालनहारा ॥
जय गणपति सिद्धि विनायक जय ।
जय गणपति जय सुख दायक जय ॥

काली राते उजियारे दिन सब है महिमा तेरी ।
और कहीं अब जाऊं न भगवन तुझमें श्रद्धा मेरी ॥
राह दिखाई तुने मुझको छाया जब अंधियारा ॥
कौन है पालनहारा..कौन है पालनहारा ॥
जय शंकर कष्ट निवारक जय।
जय भोले जग के पलक जय ॥

कल क्या होगा जानू ना मैं सब कुछ तुझपे छोड़ा।
तूने मुझको पास बिठाया जब सबने मुख मोड़ा ॥
तू ही सच्चा मीत कहाये,बेगाना जग सारा ॥
कौन है पालनहारा..कौन है पालनहारा।
बोलो राम सिया राम।
जपो राम सिया राम ॥

दुःख सुख मेला धूप छांव का,आते जाते रहना ।
जाने कब तक और रहेगा इन सांसों का गहना ॥
तूने उसको दिया सहारा,जिसने तुझे पुकारा ॥
प्रभुजी…तुम बिन कौन सहारा ।
कौन है पालनहारा कौन है पालसंहारा ॥
बोलो जय राधेश्याम ।
घनश्याम राधे श्याम ॥

प्रभुजी तुम बिन कौन सहारा ।
कौन है पालनहारा कौन है पालनहारा ॥
जय गणपति सिद्धि विनायक जय।
जय गणपति जय सुखदायक जय ॥

प्रभुजी तुम बिन कौन सहारा – Prabhuji Tum Bin Kaun Sahara Bhajan Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top