Ram Nam Ke Heere Moti

राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली – Ram Nam Ke Heere Moti Main Bikhraun Gali Gali, Prakash Gandhi

“Ram Nam Ke Heere Moti” एक अत्यंत लोकप्रिय और भक्तिपूर्ण भजन है जो श्रीराम के नाम की महिमा को सरल लेकिन प्रभावशाली शब्दों में प्रस्तुत करता है। यह भजन हमें यह समझाने की कोशिश करता है कि सांसारिक धन-संपत्ति, वैभव और भोग विलास की अपेक्षा श्रीराम का नाम अधिक मूल्यवान और शाश्वत है।

राम नाम के हीरे मोती
Ram Nam Ke Heere Moti – राम नाम के हीरे मोती

राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली – Ram Nam Ke Heere Moti Main Bikhraun Gali Gali Bhajan Credits

  • Song : Ram Naam Ke Heere Moti
  • Singer : Prakash Gandhi
  • Music : Gandhi Brothers (Prakash-Subhash Gandhi)
  • Mix & Master :- GBR Studio (9672222053)
  • Lyrics : Traditional
  • Music Lable : Power Music Company

राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली – Ram Nam Ke Heere Moti Main Bikhraun Gali Gali Bhajan Lyrics

राम नाम के हीरे मोती,
मैं बिखराऊँ गली गली ।
कृष्ण नाम के हीरे मोती,
मैं बिखराऊँ गली गली ।

ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊँ गली गली ।
ले लो रे कोई श्याम का प्यारा,
शोर मचाऊँ गली गली ।

माया के दीवानों सुन लो,
एक दिन ऐसा आएगा ।
धन दौलत और माल खजाना,
यही पड़ा रह जायेगा ।
सुन्दर काया मिट्टी होगी,
चर्चा होगी गली गली ॥
बोलो राम बोलो राम,
बोलो राम राम राम ।

ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊँ गली गली ।
ले लो रे कोई श्याम का प्यारा,
शोर मचाऊँ गली गली ।
॥ राम नाम के हीरे मोती…॥

क्यों करता तू मेरा मेरी,
यह तो तेरा मकान नहीं ।
झूठे जन में फंसा हुआ है,
वह सच्चा इंसान नहीं ।
जग का मेला दो दिन का है,
अंत में होगी चला चली ॥

ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊँ गली गली ।
ले लो रे कोई श्याम का प्यारा,
शोर मचाऊँ गली गली ।
॥ राम नाम के हीरे मोती…॥

जिन जिन ने यह मोती लुटे,
वह तो माला माल हुए ।
धन दौलत के बने पुजारी,
आखिर वह कंगाल हुए ।
चांदी सोने वालो सुन लो,
बात सुनाऊँ खरी खरी ॥
बोलो राम बोलो राम,
बोलो राम राम राम ।

ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊँ गली गली ।
ले लो रे कोई श्याम का प्यारा,
शोर मचाऊँ गली गली ।
॥ राम नाम के हीरे मोती…॥

दुनिया को तू कब तक पगले,
अपनी कहलायेगा ।
ईश्वर को तू भूल गया है,
अंत समय पछतायेगा ।
दो दिन का यह चमन खिला है,
फिर मुरझाये कलि कलि ॥
बोलो राम बोलो राम,
बोलो राम राम राम ।

राम नाम के हीरे मोती,
मैं बिखराऊँ गली गली ।
कृष्ण नाम के हीरे मोती,
मैं बिखराऊँ गली गली ।

ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊँ गली गली ।
ले लो रे कोई श्याम का प्यारा,
शोर मचाऊँ गली गली ।

बोलो राम बोलो राम,
बोलो राम राम राम ।
बोलो राम बोलो राम,
बोलो राम राम राम ।

राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली – Ram Nam Ke Heere Moti Main Bikhraun Gali Gali Bhajan

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top