Riddhi Siddhi Datar Tumse Gaye Devta Har

रिद्धी सिद्धी दातार, तुमसे गये देवता हार – Riddhi Siddhi Datar Tumse Gaye Devta Haar, Acharya Dayashankar

“Riddhi Siddhi Datar Tumse Gaye Devta Haar” एक अद्भुत भक्ति भजन है जो भगवान गणेश की असीम महिमा और उनके चमत्कारिक गुणों का वर्णन करता है। यह भजन हमें यह बताता है कि भगवान गणेश, जिन्हें विघ्नहर्ता और शुभता का प्रतीक माना जाता है, समस्त देवताओं में सर्वोपरि हैं। इसे अपनी अनोखी शैली में गायक आचार्य दयाशंकर ने प्रस्तुत किया है।

रिद्धी सिद्धी दातार, तुमसे गये देवता हार
Riddhi Siddhi Datar Tumse Gaye Devta Har

रिद्धी सिद्धी दातार, तुमसे गये देवता हार – Riddhi Siddhi Datar Tumse Gaye Devta Haar Bhajan Credits

  • Song :  Riddhi Siddhi Datar Tumse Gaye Devta Haar
  • Singer : Acharya Dayashankar

रिद्धी सिद्धी दातार, तुमसे गये देवता हार – Riddhi Siddhi Datar Tumse Gaye Devta Haar Bhajn Lyrics

रिद्धी सिद्धी दातार,
तुमसे गये देवता हार,
तेरी हो रही जय जयकार,
गौरी शंकर के प्यारे ॥

देवों में हुई लड़ाई,
मैं बड़ा हूँ तुम छोटे हो,
ब्रह्मा के पास निर्णय को,
आये छोटे मोटे है,
सुनकर के ब्रह्मा ने,
सुनकर के ब्रह्मा ने,
मन ही मन कियो विचार,
रिध्धि सिद्धी दातार,
तुमसे गये देवता हार,
तेरी हो रही जय जयकार,
गौरी शंकर के प्यारे ॥

बोले ब्रह्मा श्रष्टि की,
परिक्रमा प्रथम लगाओ,
आए जो सबसे पहले,
वो परम पुरुष कहलाए,
उठ करके दौड़े है,
उठ करके दौड़े है,
सब हो सवार असवार,
रिध्धि सिद्धी दातार,
तुमसे गये देवता हार,
तेरी हो रही जय जयकार,
गौरी शंकर के प्यारे ॥

बोले गणेश सृष्टि के,
साक्षात रूप पितु माता,
इनको तज कर क्यो भटके,
ये देव समझ नही आता,
उठ करके पितु मां की,
उठ करके पितु मां की,
करी परिक्रमा भारी,
रिध्धि सिद्धी दातार,
तुमसे गये देवता हार,
तेरी हो रही जय जयकार,
गौरी शंकर के प्यारे ॥

सबसे पहले जा करके,
ब्रह्मा को शीश झुकाया,
चतुराई जान पितामह,
हस करके कंठ लगाया,
धन्य धन्य है जय जय हो,
धन्य धन्य है जय जय हो,
तेरे चरण कमल बलिहार,
रिध्धि सिद्धी दातार,
तुमसे गये देवता हार,
तेरी हो रही जय जयकार,
गौरी शंकर के प्यारे ॥

रिद्धी सिद्धी दातार,
तुमसे गये देवता हार,
तेरी हो रही जय जयकार,
गौरी शंकर के प्यारे ॥

रिद्धी सिद्धी दातार, तुमसे गये देवता हार – Riddhi Siddhi Datar Tumse Gaye Devta Haar Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top