रिद्धि सिद्धि का देव निराला – Riddhi Siddhi Ka Dev Nirala
Riddhi Siddhi Ka Dev Nirala भजन भगवान गणेश की महिमा का गुणगान करता है। भजन में बताया गया है कि भगवान गणेश, जो रिद्धि-सिद्धि के दाता और समस्त देवताओं में निराले हैं, सभी विघ्नों को हरने वाले हैं। उनके नाम का जाप करने से जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि का वास होता है।

रिद्धि सिद्धि का देव निराला – Riddhi Siddhi Ka Dev Nirala Bhajan Credits
- Song: Riddhi Siddhi Ka Dev Nirala
- Singer: Mukesh Bagda
- Album: Riddhi Siddhi Ka Dev Nirala
- Category: Hindi Devotional
- Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur
- Label: Yuki
रिद्धि सिद्धि का देव निराला – Riddhi Siddhi Ka Dev Nirala Bhajan Lyrics
रिद्धि सिद्धि का देव निराला,
शिव पार्वती का लाला,
सदा ही कल्याण करता,
मेरा देव है मंगलकारी,
सभी के भंडार भरता,
सभी के भंडार भरता ॥
शिव का दुलारा है,
ये गौरा महतारी है,
गज सा बदन तेरा,
मूष की सवारी है,
चढ़े पान फूल फल मेवा,
सारे संत करे तेरी सेवा,
सभी का तू ही मान रखता
मेरा देव है मंगलकारी,
सभी के भंडार भरता,
सभी के भंडार भरता ॥
दुन्द दुन्दाला है,
सूंड सुंडाला है,
भक्तो का मंगल,
करने वाला है,
तुझे मन से जो भी बुलाता,
पल भर में दौड़ा आता,
सफल सारे काम करता,
मेरा देव है मंगलकारी,
सभी के भंडार भरता,
सभी के भंडार भरता ॥
‘हर्ष’ कहे रे पहले इसको मनाले,
चरणों में इसके तू शीश झुका ले,
सारे विघ्न हटादे तेरे,
सारे काम बना दे तेरे,
दीनो के दुख दूर करता,
मेरा देव है मंगलकारी,
सभी के भंडार भरता,
सभी के भंडार भरता ॥
रिद्धि सिद्धि का देव निराला,
शिव पार्वती का लाला,
सदा ही कल्याण करता,
मेरा देव है मंगलकारी,
सभी के भंडार भरता,
सभी के भंडार भरता ॥
