रूबरू – Rubaru, Kamal Khan, Ginny Weds Sunny
“Rubaru” गाना 2020 में रिलीज़ हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी का एक भावुक और दिल को छू लेने वाला गीत है। इस फिल्म में यामी गौतम और विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। जहां फिल्म में हँसी-मज़ाक और हल्के-फुल्के लम्हे हैं, वहीं “रूबरू” जैसा गाना फिल्म में एक गहरा इमोशनल टच लेकर आता है।

रूबरू – Rubaru Song Credits
- Movie/Album: गिन्नी वेड्स सनी (2020)
- Music : जाँ निसार लोन
- Lyrics : पीर ज़हूर
- Singer : कमाल खान
रूबरू – Rubaru Song Lyrics
वो रूबरू खड़े
हैं मगर फ़ासले तो हैं
वो रूबरू खड़े
हैं मगर फ़ासले तो हैं
नज़रों ने दिल की बात कही
लब सिले तो हैं
हाँ, वो रूबरू खड़े
हैं मगर फ़ासले तो हैं
हर मोड़ पे मिलेंगे हम
ये दिल लिए हुए
हर बार चाहे तोड़ दो
वो हौसले तो हैं
आखिर को रंग ला गयी
मेरी दुआ-ए-दिल
हम देर से मिले हों सही
लेकिन मिले तो हैं
वो रूबरू खड़े
हैं मगर फ़ासले तो हैं
मंज़िल भी कारवाँ भी तू
और हमसफ़र भी तू
वाकिफ तुम्हीं से प्यार के
सब काफ़िले तो हैं
माना के मंज़िलें अभी
कुछ दूर हैं मगर
मिलकर वफ़ा की राह पे
हम तुम चले तो हैं
वो रूबरू खड़े…
