सब रस रंग भरे है, रामायण जी में – Sab Ras Rang Bhare Hain Ramayan Ji Mein, Sant Shri Bapu Baghwan Bapu
“Sab Ras Rang Bhare Hain Ramayan Ji Mein” एक अद्भुत श्रीराम भजन है, जिसे संत श्री बापू (भगवान बापू) द्वारा गाया गया है। इस भजन में रामायण के रस और उसकी गूढ़ता को समझाया गया है, जिसमें सभी प्रकार के भक्ति, प्रेम, और समर्पण के रंगों को समेटा गया है। रामायण में भगवान श्रीराम के जीवन की हर घटना और उपदेश को एक रसात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो श्रोताओं के दिलों को छू लेता है।

सब रस रंग भरे है, रामायण जी में – Sab Ras Rang Bhare Hain Ramayan Ji Mein Bhajan Credits
- Song :- Sab Ras Rang Bhare Hain Ramayan Ji Mein
- Singer :- Sant Shri Bapu Baghwan Bapu
सब रस रंग भरे है, रामायण जी में – Sab Ras Rang Bhare Hain Ramayan Ji Mein Bhajan Lyrics
सब रस रंग भरे है,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥
दोहा सोरठा और चौपाई,
दोहा सोरठा और चौपाई,
रुचि रुचि छंद भरे है,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥
बाल कांड में राम जन्म है,
बाल कांड में बाल चरित है,
सिया संग ब्याह भयो है,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥
अवध कांड में संकट छायो,
अवध कांड में तड़का वध है,
प्रभु वनवास गए है,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥
अरण्य कांड में भरत मिलाप है,
अरण्य कांड में सिया हरण है,
भक्तन दरस दिये है,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥
किष्किंधा कांड में हनुमान मिलन हैं,
किष्किंधा कांड में बाली मरण हैं,
सुग्रीव मित्र भये है,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥
सुंदर कांड में है हनुमान लीला,
सुंदर कांड में लंका दहन है,
सीता जी खोज करि है,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥
लंका कांड में सत्य की जीत है,
लंका कांड में रावण मारो है,
विभीषण राजा बने है,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥
उत्तर कांड राम राजा बनें है,
उत्तरकांड रामराज आयो सुखदाई,
लव कुश जन्म भयो हैं,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥
सब रस रंग भरे है,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥
सब रस रंग भरे है, रामायण जी में – Sab Ras Rang Bhare Hain Ramayan Ji Mein Bhajan
