सालासर धाम निराला बोलो जय बालाजी – Salasar Dham Nirala Bolo Jay Balaji, Panna Gill
“Salasar Dham Nirala Bolo Jay Balaji” यह एक भक्तिपूर्ण और उत्साह से भरा हुआ हनुमान भजन है, जिसे लोकप्रिय गायक पन्ना गिल ने अपनी प्रभावशाली आवाज़ में गाया है। इस भजन में राजस्थान के प्रसिद्ध सालासर बालाजी धाम की महिमा का गुणगान किया गया है। भक्त हनुमान जी की जय-जयकार करते हुए, उनके चमत्कारी स्वरूप और भक्तों पर बरसाई गई कृपा का वर्णन करते हैं।

सालासर धाम निराला बोलो जय बालाजी – Salasar Dham Nirala Bolo Jay Balaji Bhajan Credits
- Song – Salasar Dham Nirala ·
- Singer – Panna Gill
- Music · Satish Thakur Sahil
सालासर धाम निराला बोलो जय बालाजी – Salasar Dham Nirala Bolo Jay Balaji Bhajan Lyrics in Hindi
सालासर धाम निराला,
की बोलो जय बालाजी,
यहाँ आता किस्मत वाला,
की बोलो जय बालाजी,
सालासर धाम निरालां,
की बोलो जय बालाजी ॥
चर्चे जगत में भारी,
सालासर धाम के,
बन गए पुजारी,
जो भी वीर हनुमान के,
है कलयुग देव निराला,
की बोलो जय बालाजी,
सालासर धाम निरालां,
की बोलो जय बालाजी ॥
किस्मत से ज्यादा बाबा,
सबको ये देता है,
अपने भगत के सारे,
दुःख हर लेता है,
ये राम दूत मतवाला,
की बोलो जय बालाजी,
सालासर धाम निरालां,
की बोलो जय बालाजी ॥
चलती जहां में ‘साहिल’,
इनकी ही सत्ता है,
मर्जी बिना ना ‘पन्ना’,
हिले ना एक पत्ता है,
खोले तक़दीर का ताला,
की बोलो जय बालाजी,
सालासर धाम निरालां,
की बोलो जय बालाजी ॥
सालासर धाम निराला,
की बोलो जय बालाजी,
यहाँ आता किस्मत वाला,
की बोलो जय बालाजी,
सालासर धाम निरालां,
की बोलो जय बालाजी ॥
