Sanwali Surat Pe Mohan Dil Diwana Ho

सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया – Sanwali Surat Pe Mohan Dil Diwana Ho Gaya

श्रीकृष्ण की सुंदरता और उनकी मोहक छवि पर आधारित भजन भक्तों के हृदय को गहराई से छू जाते हैं। इन्हीं भजनों में से एक है “Sanwali Surat Pe Mohan Dil Diwana Ho Gaya”, जिसे अपनी मधुर आवाज़ में प्रस्तुत किया है प्रसिद्ध भजन गायक संजू शर्मा ने। यह भजन भगवान श्रीकृष्ण की अलौकिक सुंदरता और उनकी छवि का बखान करता है, जो हर भक्त के मन में भक्ति और प्रेम की लहर पैदा करता है।

सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया
Sanwali Surat Pe Mohan Dil Diwana Ho Gaya

सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया – Sanwali Surat Pe Mohan Dil Diwana Ho Gaya Bhajan Credits

  • Album – Sawali Surat Pe Mohan
  • Singer : Sanju Sharma
  • Lyrics : Purushottam Ji Sharma (Khatuwale)
  • Music : Deepankar Da

सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया – Sanwali Surat Pe Mohan Dil Diwana Ho Gaya Bhajan Lyrics

सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया ।
दिल दीवाना हो गया,
दिल दीवाना हो गया ॥

एक तो तेरे नैन तिरछे,
दूसरा काजल लगा ।
तीसरा नज़रें मिलाना,
दिल दीवाना हो गया ॥

सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया ।
दिल दीवाना हो गया,
दिल दीवाना हो गया ॥

एक तो तेरे होंठ पतले,
दूसरा लाली लगी ।
तीसरा तेरा मुस्कुराना,
दिल दीवाना हो गया ॥

सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया ।
दिल दीवाना हो गया,
दिल दीवाना हो गया ॥

एक तो तेरे हाथ कोमल,
दूसरा मेहँदी लगी ।
तीसरा मुरली बजाना,
दिल दीवाना हो गया ॥

सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया ।
दिल दीवाना हो गया,
दिल दीवाना हो गया ॥

एक तो तेरे पाँव नाज़ुक,
दूसरा पायल बंधी ।
तीसरा घुंगरू बजाना,
दिल दीवाना हो गया ॥

सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया ।
दिल दीवाना हो गया,
दिल दीवाना हो गया ॥

एक तो तेरे भोग छप्पन,
दूसरा माखन धरा ।
तीसरा खिचडे का खाना,
दिल दीवाना हो गया ॥

सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया ।
दिल दीवाना हो गया,
दिल दीवाना हो गया ॥

एक तो तेरे साथ राधा,
दूसरा रुक्मण खड़ी ।
तीसरा मीरा का आना,
दिल दीवाना हो गया ॥

सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया ।
दिल दीवाना हो गया,
दिल दीवाना हो गया ॥

एक तो तुम देवता हो,
दूसरा प्रियतम मेरे ।
तीसरा सपनों में आना,
दिल दीवाना हो गया ॥

सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया ।
दिल दीवाना हो गया,
दिल दीवाना हो गया ॥

सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया – Sanwali Surat Pe Mohan Dil Diwana Ho Gaya Song

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top