Sapne Mein Sajan Se

सपने में सजन से – Sapne Mein Sajan Se, Lata Mangeshkar, Gateway Of India

“Sapne Mein Sajan Se” एक ऐसा गीत है जो प्रेम की नर्म धूप और सपनों की चाँदनी को एक साथ पिरोता है। लता मंगेशकर की आत्मीय आवाज़, मदन मोहन का रूमानी संगीत और राजेंद्र कृष्ण की कोमल शायरी ये सब मिलकर इस गीत को एक अमर और भावपूर्ण अनुभव बना देते हैं।

सपने में सजन से - Sapne Mein Sajan Se
सपने में सजन से – Sapne Mein Sajan Se

सपने में सजन से – Sapne Mein Sajan Se Song Credits

  • Movie/Album: गेटवे ऑफ़ इंडिया (1957)
  • Music By: मदन मोहन
  • Lyrics : राजेंद्र कृष्ण
  • Singers : लता मंगेशकर

सपने में सजन से – Sapne Mein Sajan Se Song

सपने में सजन से दो बातें
एक याद रही, एक भूल गए
सपने में सजन से…

इक रात मिलन की आई थी
और उसके बाद जुदाई थी
गम और ख़ुशी की दो रातें
एक याद रही, एक भूल गए
सपने में सजन से…

इक सावन ऋुत लाई झूले
दूजी में सजन हमको भूले
देखी है यही दो बरसातें
एक याद रही, एक भूल गए
सपने में सजन से…

इक रोज़ तुम्हें दिल दे बैठे
फिर रोग विरह का ले बैठे
ये प्यार की है दो सौगातें
एक याद रही, एक भूल गए
सपने में सजन से…

सपने में सजन से – Sapne Mein Sajan Se Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top