शेख़ जी – Sheikh Ji, Jagjit Singh, Face To Face
“Sheikh Ji थोड़ी सी पीकर आइए” जगजीत सिंह द्वारा गाई गई एक प्रसिद्ध ग़ज़ल है, जिसे सुदर्शन फ़ाकिर ने लिखा है। यह ग़ज़ल उनके 1994 में रिलीज़ हुए एल्बम फ़ेस टू फ़ेस का हिस्सा है। इस ग़ज़ल में सामाजिक रूढ़ियों और धार्मिक पाखंड पर व्यंग्य किया गया है, जिसमें शेख (धार्मिक नेता) से अनुरोध किया गया है कि वे थोड़ी सी पीकर आएं और फिर बताएं कि शराब क्या चीज़ है।

शेख़ जी – Sheikh Ji Ghazal Credits
- Movie/Album: फेस टु फेस (1994)
- Music By: जगजीत सिंह
- Lyrics : सुदर्शन फ़ाकिर
- Singer : जगजीत सिंह
शेख़ जी – Sheikh Ji Ghazal Lyrics in Hindi
शेख़ जी थोड़ी-सी पी कर आइए
मय है क्या शै फिर हमें बतलाइए
शेख़ जी थोड़ी…
आप क्यूँ हैं सारी दुनिया से जुदा
आप भी दुश्मन मेरे बन जाइए
शेख जी थोड़ी…
क्या है अच्छा क्या बुरा, बन्दा नवाज़
आप समझें तो हमें समझाइए
शेख जी थोड़ी…
जाने दीजे अक्ल की बातें जनाब
दिल की सुनिये और पीते जाइए
शेख जी थोड़ी…
उलझने दुनिया की सुलझा लेंगे हम
आप अपनी ज़ुल्फ़ तो सुलझाइए
शेख़ जी थोड़ी…
