शिव जी की महिमा अपरम्पार है – Shivji Ki Mahima Aprampaar Hai, Devendra Pathak
“Shivji Ki Mahima Aprampaar Hai” भजन भगवान शिव के अनंत और अलौकिक गुणों का गान है। इसे गायक देवेंद्र पाठक जी ने अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज़ में गाया है। यह भजन सुनने वाले को भक्ति और शांति के अद्भुत अनुभव से भर देता है।
देवेंद्र पाठक जी की गायकी इस भजन में बेहद सहज और भावपूर्ण है। उनकी आवाज़ में भक्ति की मिठास है जो सीधे श्रोताओं के हृदय को छू लेती है। वे हर शब्द में ऐसी श्रद्धा और विश्वास भर देते हैं कि सुनने वाला भगवान शिव के चरणों में स्वयं को समर्पित कर दे।

शिव जी की महिमा अपरम्पार है – Shivji Ki Mahima Aprampaar Hai Bhajan Credits
- Album – Aaya Shivratri Ka Tyohar
- Song – Aaya Shivratri Ka Tyohar
- Singer – Devendra Pathak
- Music – Kailash kumar Shrivastav
- Lyrics – Devendra Pathak
- Label – Vianet Media
- Sub Label – Ambey
शिव जी की महिमा अपरम्पार है – Shivji Ki Mahima Aprampaar Hai Bhajan Lyrics in Hindi
शिव जी की महिमा अपरम्पार है,
आया शिवरात्रि का त्यौहार है,
चरणों में नतमस्तक संसार है,
आया शिवरात्रि का त्यौंहार है ॥
जिनके उर में सर्पो की माला है,
भस्म रमाए बैठा डमरू वाला है,
जिनके उर में सर्पो की माला है,
भस्म रमाए बैठा डमरू वाला है,
सिर पर जिनके गंगा की धार है,
दुनिया उनकी करती जय जयकार है,
शिव जी की महिमा अपरम्पार है,
आया शिवरात्रि का त्यौंहार है ॥
भांग धतूरा बेल पत्र ले आए है,
गंगा जल में अक्षत फूल सजाए है,
भांग धतूरा बेल पत्र ले आए है,
गंगा जल में अक्षत फूल सजाए है,
होंठों पे भरे बस ओमकार है,
शिवजी के मंत्रो का गुंजार है,
शिव जी की महिमा अपरम्पार है,
आया शिवरात्रि का त्यौंहार है ॥
ईच्छा जन जन की ये पूरी करते है,
झोली हरदम भक्तों की ये भरते है,
ईच्छा जन जन की ये पूरी करते है,
झोली हरदम भक्तों की ये भरते है,
दर्शन करने से ही उद्धार है,
गजब इनका शृंगार है,
शिव जी की महिमा अपरम्पार है,
आया शिवरात्रि का त्यौंहार है ॥
शिव जी की महिमा अपरम्पार है,
आया शिवरात्रि का त्यौहार है,
चरणों में नतमस्तक संसार है,
आया शिवरात्रि का त्यौंहार है ॥
