Shri Krishna Govind Hare Murari

श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी – Shri Krishna Govind Hare Murari, Ravindra Jain

श्रीकृष्ण के भजन भारतीय भक्ति संगीत का अमूल्य खजाना हैं, और उनमें से एक अत्यंत प्रिय भजन है “Shri Krishna Govind Hare Murari”। इस भजन को अपनी भावपूर्ण और मधुर आवाज़ में प्रस्तुत किया है महान संगीतकार और गायक रविंद्र जैन ने। यह भजन भगवान श्रीकृष्ण की महिमा, उनकी लीलाओं और भक्तों के प्रति उनके असीम प्रेम का वर्णन करता है।

श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी
Shri Krishna Govind Hare Murari

श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी – Shri Krishna Govind Hare Murari Bhajan Credits

  • Song : Shri Krishna Govind Hare Murari
  • Lyrics : Ravindra Jain
  • Music : Ravindra Jain
  • Singer : Ravindra Jain

श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी – Shri Krishna Govind Hare Murari Bhajan Lyrics

सच्चिदानंद रूपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवे,
तापत्रय विनाशाय श्री कृष्णाय वयं नम: ॥

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
हे नाथ नारायण…॥
पितु मात स्वामी, सखा हमारे,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
हे नाथ नारायण…॥
॥ श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी…॥

बंदी गृह के, तुम अवतारी
कही जन्मे, कही पले मुरारी
किसी के जाये, किसी के कहाये
है अद्भुद, हर बात तिहारी ॥
है अद्भुद, हर बात तिहारी ॥
गोकुल में चमके, मथुरा के तारे
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
पितु मात स्वामी, सखा हमारे,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥

अधर पे बंशी, ह्रदय में राधे
बट गए दोनों में, आधे आधे
हे राधा नागर, हे भक्त वत्सल
सदैव भक्तों के, काम साधे ॥
सदैव भक्तों के, काम साधे ॥
वही गए वही, गए वही गए
जहाँ गए पुकारे
हे नाथ नारायण वासुदेवा॥

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
पितु मात स्वामी सखा हमारे,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥

गीता में उपदेश सुनाया
धर्म युद्ध को धर्म बताया
कर्म तू कर मत रख फल की इच्छा
यह सन्देश तुम्ही से पाया
अमर है गीता के बोल सारे
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥

श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
पितु मात स्वामी सखा हमारे,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥

त्वमेव माता च पिता त्वमेव
त्वमेव बंधू सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
त्वमेव सर्वं मम देव देवा
॥ श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी…॥

राधे कृष्णा राधे कृष्णा
राधे राधे कृष्णा कृष्णा ॥
राधे कृष्णा राधे कृष्णा
राधे राधे कृष्णा कृष्णा ॥

हरी बोल, हरी बोल,
हरी बोल, हरी बोल ॥

राधे कृष्णा राधे कृष्णा
राधे राधे कृष्णा कृष्णा
राधे कृष्णा राधे कृष्णा
राधे राधे कृष्णा कृष्णा ॥

श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी – Shri Krishna Govind Hare Murari Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top