श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में – Shri Ram Janki Baithe Hain Mere Seene Me, Lakhbir Singh Lakkha
“Shri Ram Janki Baithe Hain Mere Seene Me” भजन रामभक्ति की चरम सीमा और हनुमान जी की निस्वार्थ भक्ति का गान है। लखवीर सिंह लखा जी की दिव्य प्रस्तुति इसे हर राम-भक्त और हनुमान उपासक की आत्मा से जोड़ देती है। यह भजन न केवल कानों को आनंद देता है, बल्कि आत्मा को भी प्रभु के चरणों में ले जाता है।

श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में – Shri Ram Janki Baithe Hain Mere Seene Me Bhajan Credits
- Hanuman Bhajan: Shri Ram Janki Baithe Hain Mere Seene Me
- Singer: Lakhbir Singh Lakkha
- Music Director: Manishankar
- Lyricist: Rajpal Sharma
- Album: Shri Ram Janki Baithe Hain Mere Seene Me
- Music Label: T-Series
श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में – Shri Ram Janki Baithe Hain Mere Seene Me Bhajan Lyrics in Hindi
ना चलाओ बाण,
व्यंग के ऐ विभिषण,
ताना ना सह पाऊं,
क्यूँ तोड़ी है ये माला,
तुझे ए लंकापति बतलाऊं,
मुझमें भी है तुझमें भी है,
सब में है समझाऊँ,
ऐ लंकापति विभीषण, ले देख,
मैं तुझको आज दिखाऊं।।
श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में,
देख लो मेरे दिल के नगीने में।।
मुझको कीर्ति ना वैभव ना यश चाहिए,
राम के नाम का मुझ को रस चाहिए,
सुख मिले ऐसे अमृत को पीने में,
श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में।।
अनमोल कोई भी चीज,
मेरे काम की नहीं,
दिखती अगर उसमे छवि,
सिया राम की नहीं ॥
राम रसिया हूँ मैं, राम सुमिरण करूँ,
सिया राम का सदा ही मै चिंतन करूँ,
सच्चा आनंद है ऐसे जीने में,
श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में ॥
फाड़ सीना हैं, सब को ये दिखला दिया,
भक्ति में मस्ती है, सबको बतला दिया,
कोई मस्ती ना, सागर को मीने में,
श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में ॥
श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने मे,
देख लो मेरे दिल के नगीने में ॥
