सोनिये मिल जा – Soniye Mil Ja – Sukhwinder, Madhuri, Sunidhi, Aaja Nachle
“Soniye Mil Ja” फ़िल्म आजा नचले का एक ऊर्जा से भरपूर और मस्तीभरा गाना है। इस गाने में प्रेम, उत्साह और जश्न का माहौल दर्शाया गया है। सुखविंदर सिंह की दमदार आवाज़, सुनिधि चौहान की ऊर्जा और माधुरी दीक्षित की अदायगी ने इस गाने को खास बना दिया है।

सोनिये मिल जा – Soniye Mil Ja Song Credits
- Movie/Album: आजा नचले (2007)
- Music : सलीम-सुलेमान
- Lyrics : पीयूष मिश्रा
- Singer : सुखविंदर सिंह, माधुरी दीक्षित, सुनिधि चौहान
सोनिये मिल जा – Soniye Mil Ja Lyrics in Hindi
पतंग संग उड़ गया बचपन
झनक झनक मन डगर सुहानी रे
लड़कपन आया अब तो कसक मसक
ये क्या मस्तानी रे
अरे क्या हाय जवानी की होती है
यही निशानी रे
के चितवन तिरछी तिरछी हुई जाए
हाँ आई जवानी रे
होय जवानी आई
साथ में लाई
पवन के संग संग
हर अंग चले हिचकोले ले के
गगन के रंग से
उड़े है तक़रीर
लगी अमराई
चली पुरवाई
मैं हूँ तेरा रोमियो
तू मेरी है वही जूलियट
अरे मैं राँझा तेरा
तू मेरी है हीर
सोणिये मिल जा मेले में, के इसका नाम जवानी
कि जो ना मैं हूँ तेरे संग, तो फिर किस काम जवानी
अरे वो नहीं जानते, आती है किस काम जवानी
तभी तो होती है हर बार, ये बदनाम जवानी
सोणिये मिल जा मेले में, के इसका नाम जवानी
अरे कि आजा मेरी जान
कि ना मैं मुसलमान ना हिंदू जैसी कोई बात हूँ
अरे मैं प्रेम खज़ाने का हूँ पहरेदार
अरे ओ ख़बरदार आशिक की ज़ात हूँ
हे बनारस के इक्के में
हो गंगा तीर चलेंगे
बर्फ़ की धूप सूँघने
अरे कश्मीर चलेंगे
अरे कैसे भी हों हालात
के तुझको घुमा लाऊँ बगदाद
ये मेरा वादा जानम
अरे ये चुनरी बीकानेर
कि सुरमा झुमका मेंहदी ढेर
ये मेरा वादा जानम
सोणिये मिल जा मेले में…
अरे खुर्जा की खुरचन
अरे मथुरा के पेड़े
रेवड़ी मेरठ वाली
चाट दरीबाँ की लाएगा
अरे मैं हुकुम करूँ
तो दूर अरब से पूरा बाग खजूर
लादके आँगन में भरपूर
तू मेरे लगवाएगा
अरे लगवाऊँगा, लगवाऊँगा, लगवाऊँगा
तो फिर तू मिल जा मेले में, के इसका नाम जवानी
नहीं ये छोटा मसला, बहुत बड़ा है कांड जवानी
अरे ये सरपट-सरपट, दौड़ी मेरी जान जवानी
अरे ये घर की मुर्गी नहीं, ये छुट्टा साँड जवानी
सोणिये मिल जा मेले में…
