Soniye Song Lyrics

सोणिये – Soniye, K.K., Heartless

“Soniye” गीत Heartless फ़िल्म की आत्मा है। के.के. की मर्मस्पर्शी आवाज़, गौरव दगाओंकर का खूबसूरत संगीत और सीमा सैनी के संवेदनशील बोल — मिलकर इसे एक शाश्वत प्रेमगीत बना देते हैं। यह गीत सिर्फ़ सुना नहीं जाता, बल्कि महसूस किया जाता है हर बार सुनने पर दिल जैसे कह उठता है, “सोनिये… तू है तो ज़िंदगी है।”

सोणिये
Soniye Song

सोणिये – Soniye Song Credits

  • Movie/Album: हर्टलेस
  • Year : 2014
  • Music : गौरव दगाओंकर
  • Lyrics : सीमा सैनी
  • Singer : के.के.

सोणिये – Soniye Song Lyrics in Hindi

ऐ खुदा बता ज़रा मुझे क्या हुआ
पहली बार ऐसे गुमशुदा दिल मेरा हो गया
दर-ब-दर ढूंढे उसे अब ये नज़र
मैं भी ना जानूं के किस कदर दिल मेरा खो गया
जबसे है देखा तुझे ये अरमां सभी रौशन हुये
एक बारी आजा, तू दिल मिला जा ज़रा खुदा के लिये

सोणिये, अब ये दीवाना दिल बिन तेरे कैसे जिये
सोणिये, साँसें भी चलती हैं अब तो बस तेरे लिये
सोणिये…

कैसी आफत है ये जो चाहत सताये
दिन रात आहें भरूँ
बिन तेरे अब तो साँसें भी ना ये भाये
तू बता दे मैं क्या करूं
चाहे जान ले ले तू, दर्द दे दे तू, हम तो तेरे हुए
दुनिया भुला दूँ, खुद को मिटा दूँ, मैं अब तो तेरे लिये
सोणिये…

तुमसे बढ़कर ना कोई है इस जहां में
सरेआम कहता हूँ मैं
दूर लोगों से, दूर दुनिया जहां से
तेरे दिल में रहता हूँ मैं
खुद को मैं तुझमें आ कैद कर लूँ, निशां ना मेरा मिले
चाहे आज़मा ले, अपना बना ले, मिटा दे सभी फासले
सोणिये…

सोणिये – Soniye Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top