तारों का चमकता गहना हो – Taaron Ka Chamakta Gehna Ho, Udit Narayan, Hum Tumhare Hain Sanam
रोमांस से सराबोर यह गीत “Taaron Ka Chamakta Gehna Ho” 90 के दशक के संगीत की मिठास और सादगी का सुंदर उदाहरण है। बाली ब्रह्मभट्ट की धुन, समीर की सरल और दिल छूने वाली लाइनें, और उदित नारायण की मीठी आवाज़ इन सबका मेल इस गाने को बेहद मोहक बना देता है।

तारों का चमकता गहना हो – Taaron Ka Chamakta Gehna Ho Song Credits
- Movie/Album: हम तुम्हारे हैं सनम (2002)
- Music : बाली ब्रह्मभट्ट
- Lyrics : समीर
- Singers : उदित नारायण, बाली ब्रह्मभट्ट
तारों का चमकता गहना हो – Taaron Ka Chamakta Gehna Ho Song Lyrics in Hindi
तारों का चमकता गहना हो
फूलों की महकती वादी हो
उस घर में खुशहाली आये
जिस घर में तुम्हारी शादी हो
तारों का चमकता…
ये फूल तुम्हारे जेवर हैं
ये चाँद तुम्हारा आईना
तू जब ऐसे शरमाती हो
दुल्हे का धड़कता है सीना
हर आईना तुमको देखे
तुम तो ऐसी शहज़ादी हो
उस घर में खुशहाली…
मेरी बहना है फूल बहारों का
मेरी बहना है नूर नज़ारों का
मेरी बहना के जैसी कोई बहना नहीं
बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं
जैसे है चाँद सितारों में
मेरी बहना है एक हज़ारों में
हम जैसे भोले-भालों की
ये दुनिया तो है दिलवालों की
तारों का चमकता…
खुशियों के महलों में बैठो
कोई ग़म ना तुम्हारे पास आये
ना उम्र का पहरा हो तुम पे
मेरे दिल की दुआ ये रंग लाये
रब हँसता हुआ रखे तुमको
तुम तो हँसने की आदी हो
उस घर में खुशहाली…
