तेरे दर जबसे ओ भोले, आना जाना हो गया – Tere Dar Jab Se O Bhole Aana Jana Ho Gaya, Upasana Mehta
“Tere Dar Jab Se O Bhole Aana Jana Ho” एक बेहद soulful और भक्तिमय शिव भजन है, जिसे स्वर दिया है प्रतिभाशाली गायिका उपासना मेहता ने। यह भजन भक्त और भगवान शिव के बीच की गहरी आत्मिक जुड़ाव को व्यक्त करता है। इसके शब्दों में वह भावनाएँ झलकती हैं जो एक सच्चा भक्त अपने आराध्य से कहता है — “जब से तेरे दर पर आना-जाना हुआ है, जीवन बदल गया है भोले।”
Tere Dar Jab Se O Bhole Aana Jana Ho
तेरे दर जबसे ओ भोले, आना जाना हो गया – Tere Dar Jab Se O Bhole Aana Jana Ho Gaya Shiva Bhajan Credits
- Song : Tere Dar Jab Se O Bhole Aana Jana Ho Gaya
- Singer : Upasana Mehta
- Lyrics : Traditional
- Music: Binny Narang
तेरे दर जबसे ओ भोले, आना जाना हो गया – Tere Dar Jab Se O Bhole Aana Jana Ho Gaya Shiva Bhajan Lyrics in Hindi
तेरे दर जबसे ओ भोले,
आना जाना हो गया,
आना जाना हो गया मेरा,
आना जाना हो गया,
मिल गई खुशियां सभी मेरा,
तू खजाना हो गया,
तेरे दर जब से ओ भोलें,
आना जाना हो गया ॥
बनके भवरा मैं था भटका,
फूल खिला ना मन कभी,
थामी जब उंगली ओ भोले,
जग बेगाना हो गया,
तेरे दर जब से ओ भोलें,
आना जाना हो गया ॥
कोई चला ना साथ मेरे,
कहते थे पागल सभी,
तूने रख दिया हाथ सर पे,
मैं सयाना हो गया,
तेरे दर जब से ओ भोलें,
आना जाना हो गया ॥
आँखों में आंसू भरे है,
लब पे फरियाद यही,
तेरे चरणों का ये भोले,
दिल दीवाना हो गया,
तेरे दर जब से ओ भोलें,
आना जाना हो गया ॥
तेरे बिन कोई ना अपना,
ना अर्चू पहचान है,
तेरी चौखट ही ओ भोले,
अब ठिकाना हो गया,
तेरे दर जब से ओ भोलें,
आना जाना हो गया ॥
तेरे दर जबसे ओ भोले,
आना जाना हो गया,
आना जाना हो गया मेरा,
आना जाना हो गया,
मिल गई खुशियां सभी मेरा,
तू खजाना हो गया,
तेरे दर जब से ओ भोलें,
आना जाना हो गया ॥

