तेरे दिल का मकान – Tere Dil Ka Makaan Asha, Rafi, Do Ustad
गीतकार कमर जलालाबादी ने “Tere Dil Ka Makaan” में प्रेम को एक दिलचस्प प्रतीकात्मक अंदाज़ में व्यक्त किया है। प्रेमी अपने दिल की भावनाओं को ‘मकान’ कहकर उसमें रहने की गुज़ारिश करता है। यह रूपकात्मक शैली गीत को गहराई और सौंदर्य प्रदान करती है।

तेरे दिल का मकान – Tere Dil Ka Makaan Song Credits
- Movie/Album: दो उस्ताद (1959)
- Music By: ओ.पी.नय्यर
- Lyrics : कमर जलालाबादी
- Singers : आशा भोंसले, मो.रफ़ी
तेरे दिल का मकान – Tere Dil Ka Makaan Song Lyrics in Hindi
तेरे दिल का मकान, सैय्याँ बड़ा आलिशान
बोलो-बोलो मेरी जान है कराया कितना
खाली दिल का मकान, बन के आजा मेहमान
ये ना पूछो मेरी जान है कराया कितना
तेरे दिल का मकान…
जादूगर शौक़ीन बजाए मीठी-मीठी बीन
गीत छेड़ रंगीन लिया मेरा छोटा सा दिल छीन
तेरे बीना की ये तान, सैय्याँ बड़ी आलिशान
बोलो-बोलो मेरी जान…
छेड़ दूँ ऐसा राग लगा दूँ तनमन में इक आग
ज़ुल्फ़ तेरी के नाग भी जाए तड़प-तड़प के जाग
मेरी बीन की तुम हो तान, मेरे जादू की हो शान
ये ना पूछो मेरी जान…
छेड़ा ऐसा गीत के जैसे जादू का संगीत
इक दिन की पहचान बन गई जनम-जनम की प्रीत
तेरी पहली ये पहचान, सैय्याँ बड़ी आलिशान
बोलो-बोलो मेरी जान…
बीन मचाए धूम तू इस पर नागन बन कर झूम
आज हमारा राज है कल क्या होगा क्या मालूम
मुझको समझी तू अनजान, अपने प्रेमी को पहचान
ये ना पूछो मेरी जान…
