तेरी है ज़मीं – Teri Hai Zameen, Padmini Kolhapure, Sushma Shreshtha, The Burning Train
“Teri Hai Zameen” सिर्फ एक फिल्मी गाना नहीं है, यह एक प्रार्थना है एक मासूम दिल से निकली हुई सच्ची दुआ, जो किसी की भलाई के लिए की गई हो। पद्मिनी कोल्हापुरे और सुषमा श्रेष्ठा की बालसुलभ गायकी, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का सौम्य संगीत और साहिर लुधियानवी की शायरी, ये सब मिलकर इस गीत को एक अमर प्रार्थना में बदल देते हैं।

तेरी है ज़मीं – Teri Hai Zameen Song Credits
- Movie/Album: द बर्निंग ट्रैन (1980)
- Music : आर.डी.बर्मन
- Lyrics : साहिर लुधियानवी
- Singers : पद्मिनी कोल्हापुरे, सुष्मा श्रेष्ठा
तेरी है ज़मीं – Teri Hai Zameen Song Lyrics
तेरी है ज़मीं, तेरा आसमाँ
तू बड़ा मेहरबां, तू बख्शीश कर
सभी का है तू, सभी तेरे
ख़ुदा मेरे, तू बख्शीश कर
तेरी है ज़मीं…
ओ तेरी मर्ज़ी से ऐ मालिक
हम इस दुनिया में आए हैं
तुम लोग चुप क्यूँ हो गए?
गाओ ना बच्चों, गाओ
तेरी मर्ज़ी से ऐ मालिक
हम इस दुनिया में आए हैं
तेरी रेहमत से हम सबने
ये जिस्म और जान पाए हैं
तू अपनी नज़र हम पर रखना
किस हाल में हैं, ख़बर रखना
तेरी है ज़मीं…
तू चाहे तो हमें रखे
तू चाहे तो हमें मारे
ओ तेरे आगे झुका के सर
खड़े हैं आज हम सारे
ओ सबसे बड़ी ताक़त वाले
तू चाहे तो हर आफ़त टाले
तेरी है ज़मीं…
तेरी है ज़मीं – Teri Hai Zameen Song
