Titli

तितली – Titli, Chinmayi Sripada, Gopi Sunder, Chennai Express 

फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस का गीत “Titli” एक बेहद कोमल, रूमानी और भावुक गीत है, जो प्रेम की नज़ाकत और आत्मा की उड़ान को दर्शाता है। यह गीत न सिर्फ दक्षिण और उत्तर भारतीय संगीत की अद्भुत संगम को प्रस्तुत करता है, बल्कि भावनाओं की तितली को भी बड़े ही मोहक अंदाज़ में दर्शकों के दिल तक पहुंचाता है।

तितली
Titli

तितली – Titli,  Song Credits

  • Movie/Album: चेन्नई एक्सप्रेस (2013)
  • Music : विशाल-शेखर
  • Lyrics : अमिताभ भट्टाचार्य
  • Singers : चिन्मयी श्रीपद, गोपी सुन्दर

तितली – Titli,  Song Lyrics in Hindi 

बन के तितली दिल उड़ा है कहीं दूर
चल के खुशबू से जुड़ा है कहीं दूर
हादसे ये कैसे, अनसुने से जैसे
चूमे अंधेरों को, कोई नूर

सिर्फ कह जाऊँ या, आसमाँ पे लिख दूँ
तेरी तारीफों में, चश्मेबद्दूर

भूरी भूरी आँखें तेरी
कनखियों से तेज़ तीर कितने छोड़े
धानी धानी बातें तेरी
उड़ते-फिरते पंछियों के रुख भी मोड़े
अधूरी ती ज़रा सी, मैं पूरी हो रही हूँ
तेरी सादगी में हो के चूर
बन के तितली…

रातें गिन के नींदें बुन के
चीज़ क्या है ख्वाबदारी हमने जानी
तेरे सुर का साज़ बन के
होती क्या है रागदारी हमने जानी
जो दिल को भा रही है, वो तेरी शायरी है
या कोई शायरना है फितूर
बन के तितली…

तितली – Titli,  Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top