Tu Kahan Gayi Thi

तू कहाँ गई थी – Tu Kahan Gayi Thi, Kishore Kumar, Lata Mangeshkar, Dharam Karam

“Tu Kahan Gayi Thi” एक मधुर रोमांटिक युगल गीत है जो 1975 की सुपरहिट फिल्म “धरम करम” में प्रस्तुत हुआ। यह गीत प्रेम, पुनर्मिलन और मन की बेचैनी की भावनाओं को बड़े ही कोमल और प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करता है।

तू कहाँ गई थी
Tu Kahan Gayi Thi

तू कहाँ गई थी – Tu Kahan Gayi Thi Song Credits

  • Movie/Album: धरम करम (1975)
  • Music : आर.डी.बर्मन
  • Lyrics : मजरूह सुल्तानपुरी
  • Singers : किशोर कुमार, लता मंगेशकर

तू कहाँ गई थी – Tu Kahan Gayi Thi Song Lyrics in Hindi

तू कहाँ गई थी, तेरा मर जाए साँवरिया
चिड़िया जैसी उड़ती-फिरती क्या मस्तानी गुड़िया
तू कहाँ गई थी…

तू कहाँ गया था, तेरी मर जाए साजनिया
उल्टा चोर कुतवाल को डाँटे, हो गई कैसी दुनिया
तू कहाँ गया था…

कहाँ मैं गया था
मैं तो गया था करने सैर चमन में
खड़ी थी वहाँ पे हाय एक हसीना, मस्ती भर के बदन में
मैं भी ज़रा फिर उसके गले से, लिपटा पागलपन में
आगे इसके कुछ भी नहीं, तू पड़ गई किस उलझन में
तो बाकी रहा क्या, यही सोचूँ मैं बावरिया
तू कहाँ गई थी…

कहाँ मैं गई थी
मैं तो गई थी करने सैर गली में
एक रंगीला मिल गया ऐसा, उसकी ओर चली मैं
पकड़ी जो उसने मेरी कलाई, क्या कहूँ कैसे खिली मैं
आगे इसके कुछ भी नहीं, तू पड़ गया किस उलझन में
तो बाक़ी रहा क्या, हो बोलो मेरी गुल-बदनिया
तू कहाँ गया था…

तेरी क़सम है, मैं तो गया था, प्यारी बातें करने
और क़सम है, मैं भी गई थी, तेरे ही पीछे मरने
आगे-पीछे कुछ भी नहीं, हम पड़ गए किस उलझन में
हम कहाँ गए थे
जाने है सारी नगरिया…

तू कहाँ गई थी – Tu Kahan Gayi Thi Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top