तू ना जा मेरे रघुराई – Tu Na Ja Mere Raghurai, Rajesh Mishra
“Tu Na Ja Mere Raghurai” एक भावपूर्ण श्री राम भजन है, जिसमें भक्त भगवान राम से यह विनती करता है कि वे कभी उसका साथ न छोड़ें। भजन का हर शब्द भक्त के दिल से निकली पुकार को दर्शाता है। इसे प्रख्यात भजन गायक राजेश मिश्रा ने अपनी भावपूर्ण आवाज़ में प्रस्तुत किया है। इस भजन में भक्त और भगवान के बीच के आत्मीय संबंध को सुंदरता से व्यक्त किया गया है।

तू ना जा मेरे रघुराई – Tu Na Ja Mere Raghurai Bhajan Credits
- Ram Bhajan: Tu Na Ja Mere Raghurai
- Singer: Rajesh Mishra ‘Mishra Bandhu’
- Music Director: Kamlesh Mishra, Vashu Shukla
- Lyricist: Hanuman Prasad Mishra
- Album: Shree Ram Bhajanamrit
- Music Label: T-Series
तू ना जा मेरे रघुराई – Tu Na Ja Mere Raghurai Bhajan Lyrics
राजा दशरथ ने,
व्याकुल हो के,
यह आवाज़ लगाई,
तू ना जा मेरे रघुराई,
तू ना जा मेरे रघुराईं,
लो वन को चले हैं रघुराई,
राजा दशरथ ने ॥
केकई ने कैसा वर मांगा,
टूटे हैं सपने सारे,
राजतिलक था होने वाला,
होनी को कौन है टालें,
श्राप श्रवण के माता-पिता का
आज बना है दुखदाई,
लो वन को चले हैं रघुराई,
राजा दशरथ ने ॥
राम बिना मेरी सूनी अयोध्या,
कैसे अब मैं जियूँगा,
लक्ष्मण बिन मेरा दिल लगेगा,
कैसे जुदाई सहूंगा,
साथ सीता भी,
वन को चली है,
अखियां भर भर आई,
लो वन को चले हैं रघुराई,
राजा दशरथ ने ॥
राजा दशरथ ने,
व्याकुल हो के,
यह आवाज़ लगाई,
तू ना जा मेरे रघुराई,
तू ना जा मेरे रघुराईं,
लो वन को चले हैं रघुराई,
राजा दशरथ ने ॥
