तुझसे कहाँ जुदा हूँ – Tujhse Kahan Juda Hoon – Neeti Mohan, Himesh, Vineet, Genius
“Tujhse Kahan Juda Hoon” फ़िल्म जीनियस का एक दिल छू लेने वाला रोमांटिक गाना है। इस गाने में प्यार, वादे और जज़्बातों को बेहद खूबसूरत अंदाज में पिरोया गया है। नीति मोहन, हिमेश रेशमिया और विनीत सिंह की अद्भुत गायकी ने इसे और भी खास बना दिया है। गाने का हर शब्द और संगीत श्रोताओं को गहराई से जोड़ता है।

तुझसे कहाँ जुदा हूँ – Tujhse Kahan Juda Hoon Song Credits
- Movie/Album: जीनियस (2018)
- Music By: हिमेश रेशमिया
- Lyrics By: शब्बीर अहमद
- Singer : नीति मोहन, हिमेश रेशमिया, विनीत सिंह
तुझसे कहाँ जुदा हूँ – Tujhse Kahan Juda Hoon Lyrics in Hindi
तेरे चेहरे से अब ना
मेरी नज़र हटती है
तेरी दुआओं में शामिल
मेरी दुआ रहती है
तुझसे कहाँ, जुदा हूँ मैं
तुझसे कहाँ, जुदा हूँ मैं
एक तुझपे ही, फ़ना हूँ मैं
तुझसे कहाँ जुदा हूँ मैं
तेरे चेहरे से…
मुख़्तसर मुलाकातें, उम्र भर की बेचैनी
तेरे इश्क ने अकसर, राहतें मेरी छीनी
जो कह सके ना वो कहानी है तू
मेरी मुक़म्मल ज़िन्दगानी है तू
तेरे चेहरे से…
बाखुदा मेरी मंज़िल, रास्ता है मेरा तू
मेरे दिल की जन्नत का, शाम और सवेरा तू
मौजूद है तू मेरी हर साँस में
तू है बस तू है मेरे एहसास में
तेरे चेहरे से…
तुझसे कहाँ जुदा हूँ – Tujhse Kahan Juda Hoon Song
