Vrindavan Me Hukum Chale Barsane Wali Ka

वृन्दावन में हुकुम चले, बरसाने वाली का – Vrindavan Me Hukum Chale Barsane Wali Ka, Rajmani Arya

श्री कृष्ण और राधा रानी की प्रेम लीलाओं का वर्णन करने वाले भजन हर भक्त के हृदय में भक्ति और आनंद की धारा बहा देते हैं। ऐसा ही एक मधुर और भावपूर्ण भजन है “Vrindavan Me Hukum Chale Barsane Wali Ka”, जिसे अपनी सुरीली आवाज़ में प्रस्तुत किया है राजमणि आर्या ने। इस भजन में राधा रानी की महिमा और वृंदावन पर उनकी प्रभुता का वर्णन किया गया है।

वृन्दावन में हुकुम चले, बरसाने वाली का
Vrindavan Me Hukum Chale Barsane Wali Ka

वृन्दावन में हुकुम चले, बरसाने वाली का – Vrindavan Me Hukum Chale Barsane Wali Ka Bhajan Credit:

  • Singer : Rajmani Arya
  • Music : Rajender Kumar Narang
  • Lyrics : Jai Shankar Chaudhary (Banwari)

वृन्दावन में हुकुम चले, बरसाने वाली का – Vrindavan Me Hukum Chale Barsane Wali Ka Bhajan Lyrics

​वृन्दावन में हुकुम चले,
बरसाने वाली का,
कान्हा भी दिवाना है,
श्री राधे रानी का ॥

वहां डाली डाली पर,
वहां पत्ते पत्ते पर,
राज राधे का चलता,
गांव के हर रस्ते पर,
चारो तरफ़ डंका बजता,
वृषभानु दुलारी का,
कान्हा भी दिवाना है,
श्री राधे रानी का ॥

कोई नन्दलाल कहता,
कोई गोपाल कहता,
कोई कहता कन्हैया,
कोई बन्शी का बजैया,
नाम बदलकर रख डाला,
उस कृष्ण मुरारी का,
कान्हा भी दिवाना है,
श्री राधे रानी का ॥

सबको कहते देखा,
बड़ी सरकार है राधे,
लगेगा पार भव से,
कहो एक बार राधे,
बड़ा गजब का रुतबा है,
उसकी सरकारी का,
कान्हा भी दिवाना है,
श्री राधे रानी का ॥

तमाशा एक देखा,
जरा ‘बनवारी’ सुनले,
राधा से मिलने खातिर,
कन्हैया भेष है बदले,
कभी तो चूड़ी वाले का,
और कभी पुजारी का,
कान्हा भी दिवाना है,
श्री राधे रानी का ॥

​वृन्दावन में हुकुम चले,
बरसाने वाली का,
कान्हा भी दिवाना है,
श्री राधे रानी का ॥

वृन्दावन में हुकुम चले, बरसाने वाली का – Vrindavan Me Hukum Chale Barsane Wali Ka Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top