वो न आएँगे पलट कर – Wo Na Aayenge Palat Kar, Mubarak Begum, Devdas
“Wo Na Aayenge Palat Kar” एक अत्यंत भावुक, दर्द से भरा हुआ और अकेलेपन की पीड़ा को दर्शाने वाला गीत है। यह गीत उस गहरे दुख को उजागर करता है, जब कोई अपना हमेशा के लिए साथ छोड़ देता है, और उसके लौट आने की कोई उम्मीद बाकी नहीं रह जाती।

वो न आएँगे पलट कर – Wo Na Aayenge Palat Kar Song Credits
- Movie/Album: देवदास (1955)
- Music : सचिन देव बर्मन
- Lyrics : साहिर लुधियानवी
- Singer : मुबारक बेगम
वो न आएँगे पलट कर – Wo Na Aayenge Palat Kar Song Lyrics in Hindi
वो न आएँगे पलट कर
उन्हें लाख हम बुलाएँ
मेरी हसरतों से कह दो
इन्हें ख्वाब भूल जाएँ
अगर इस जहां का मालिक
कहीं मिल सके तो पूछें
मिली कौन सी खता पर
हमे इस कदर सज़ाएँ
वो न आएँगे पलट कर…
तेरी बेरुखी से सदके
मेरी ज़िन्दगी की खुशियाँ
तू अगर इसी में खुश है
तू खुशी से कर जफाएँ
वो न आएँगे पलट कर…
