Woh Ladki Hai Kahan

वो लड़की है कहाँ – Woh Ladki Hai Kahan, Shaan, Kavita Krishnamurthy, Dil Chahta Hai

“Woh Ladki Hai Kahan” एक संगीतमय यात्रा है, जो प्यार की तलाश को एक मज़ेदार अंदाज़ में दर्शाती है। यह गीत कल्पना और वास्तविकता के बीच झूलती हुई ज़िन्दगी की उस अवस्था को दर्शाता है जहाँ दिल किसी को ढूंढ रहा होता है, लेकिन क्या ढूंढ रहा है, यह खुद भी नहीं जानता।

वो लड़की है कहाँ
Woh Ladki Hai Kahan

वो लड़की है कहाँ – Woh Ladki Hai Kahan Song Credits

  • Movie/Album: दिल चाहता है (2001)
  • Music : शंकर-एहसान-लाॅय
  • Lyrics : जावेद अख़्तर
  • Singers : शान, कविता कृष्णमूर्थी

वो लड़की है कहाँ – Woh Ladki Hai Kahan Song Lyrics in Hindi

जिसे ढूँढता हूँ मैं हर कहीं
जो कभी मिली मुझे है नहीं
मुझे जिसके प्यार पर हो यकीं
वो लड़की है कहाँ
जिसे सिर्फ मुझसे ही प्यार हो
जो ये कहने को भी तैयार हो
सुनो तुम ही मेरे दिलदार हो
वो लड़की है कहाँ

जो तुम्हारे ख्वाबों में है बसी
वो हसीन मूर्ति प्यार की
मिलेगी तुम्हें कभी ना कभी
ज़रा देखो यहाँ-वहाँ
चलो ढूँढते हैं हम-तुम कहीं
वो परी वो हूर वो नाज़नीं
जिसे देखो तो कहो तुम वही
अरे ये तो है यहाँ

जाने क्यों ख्याल आया मुझे
कि वो लड़की कहीं तुम तो नहीं
तुममें है वो सारी खूबियाँ
था जिनको ढूँढता मैं हर कहीं
तुम्हें धोखा लगता है हो गया
मुझे है समझ लिया जाने क्या
ना मैं हूँ परी ना मैं अप्सरा
करो तुम ना ये गुमाँ
जिसे ढूँढता हूँ मैं…

मान लो अगर मैं ये कहूँ
के मेरे ख्वाबों में तुम ही तो हो
जान लो मेरा अरमान है
के मेरे साथ ही अब तुम रहो
मुझे तुमने क्या ये समझा दिया
मेरे दिल को जैसे धड़का दिया
मेरे तन-बदन को पिघला दिया
वो सुनाई दासताँ

जिसे ढूँढता हूँ मैं हर कहीं
जो कभी मिली मुझे है नहीं
मुझे जिसके प्यार पर हो यकीं
वो लड़की है कहाँ
वो लड़की है यहाँ…

वो लड़की है कहाँ – Woh Ladki Hai Kahan Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top