Ye To Sach Hai Ki Bhagwan Hai

ये तो सच है कि भगवान है – Ye To Sach Hai Ki Bhagwan Hai, Hum Saath Saath Hain

Ye To Sach Hai Ki Bhagwan Hai गीत फिल्म हम साथ साथ हैं में परिवार, संस्कार और श्रद्धा की भावनाओं को सुंदर रूप में प्रस्तुत करता है। गीत का मुख्य भाव ईश्वर हर जगह हैं, हर रूप में हैं, और उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहता है, बहुत ही सरल, प्रभावशाली और हृदयस्पर्शी तरीके से व्यक्त किया गया है।

ये तो सच है कि भगवान है
Ye To Sach Hai Ki Bhagwan Hai

ये तो सच है कि भगवान है – Ye To Sach Hai Ki Bhagwan Hai Song Credits

Movie/Album: हम साथ साथ हैं (1999)
Music : राम-लक्ष्मण
Lyrics : रविन्द्र रावल
Singers : हरिहरन, घनश्याम वसवानी, प्रतिमा राव, संतोष तिवारी

ये तो सच है कि भगवान है – Ye To Sach Hai Ki Bhagwan Hai Song Lyrics in Hindi

ये तो सच है कि भगवान है
है मगर फिर भी अन्जान है
धरती पे रूप माँ-बाप का
उस विधाता की पहचान है

जन्मदाता हैं जो, नाम जिनसे मिला
थामकर जिनकी उंगली है बचपन चला
कांधे पर बैठ के, जिनके देखा जहां
ज्ञान जिनसे मिला, क्या बुरा, क्या भला
इतने उपकार हैं क्या कहें
ये बताना न आसान है
धरती पे रूप…

जन्म देती है जो, माँ जिसे जग कहे
अपनी संतान में, प्राण जिसके रहे
लोरियां होंठों पर, सपने बुनती नज़र
नींद जो वार दे, हँस के हर दुःख सहे
ममता के रूप में है प्रभू
आपसे पाया वरदान है
धरती पे रूप…

आपके ख्वाब हम, आज होकर जवां
उस परम शक्ति से, करते हैं प्रार्थना
इनकी छाया रहे, रहती दुनिया तलक
एक पल रह सकें हम न जिनके बिना
आप दोनों सलामत रहें
सबके दिल में ये अरमान है
धरती पे रूप…

ये तो सच है कि भगवान है – Ye To Sach Hai Ki Bhagwan Hai Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top