ये दिल है नखरेवाला – Yeh Dil Hai Nakhrewala, Shefali Alvares, Dil Toh Bachha Hai Ji
“Yeh Dil Hai Nakhrewala” फिल्म दिल तो बच्चा है जी का एक उत्साही, चुलबुला और जिंदादिल गीत है। यह गीत आधुनिक ज़िंदगी और रिश्तों की उलझनों के बीच उस दिल की बात करता है जो कभी मासूम बच्चे की तरह खुश होता है और कभी बेमतलब नखरे करता है। यह गाना मस्ती, फ्लर्ट और ताजगी से भरा हुआ है।

ये दिल है नखरेवाला – Yeh Dil Hai Nakhrewala Song Credits
- Movie/Album: दिल तो बच्चा है जी (2011)
- Music : प्रीतम चक्रवर्ती
- Lyrics : नीलेश मिश्रा
- Singer : शेफाली अल्वारेस
ये दिल है नखरेवाला – Yeh Dil Hai Nakhrewala Song Lyrics in Hindi
ये दिल है नखरेवाला, नया है नखरा पाला
इसे पता चला है, के प्यार क्या बला है
ये दिल मेरा है पर, तेरी करे फ़िकर
तो कुछ तो मामला है मेरी जान
ये दिल है नखरेवाला…
सुनती ये ख़्वाहिशों की
ये ख़्वाहिशें हैं के वो अधूरी ना रहे
लेकिन दिलों के मसले
हैं ऐसे मुश्किल तो बोलो-बोलो क्या करें
क्या हम चल चलें या थक के बैठ लें
ये दिल का फ़ैसला है मेरी जाँ
ये दिल है नखरेवाला…
तुझको कदम-कदम पे
कहे ये रस्ते भटक-भटक के चल ज़रा
सुन ले जो ज़िन्दगी है
ये कह रही है, मज़े ले एक पल ज़रा
या तुझको थाम लूँ या दिल की मान लूँ
ज़रा सा फ़ासला है मेरी जाँ
ये दिल है नखरेवाला…
