यूँ तो हमने लाख हंसीं – Yun To Humne Lakh Haseen, Md.Rafi, Tumsa Nahin Dekha
Yun To Humne Lakh Haseen यह गीत फिल्म में हीरो द्वारा अपनी मोहब्बत के इज़हार के रूप में आता है। ये सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि प्रेम का सजीव चित्रण है — जहाँ सौंदर्य, भावनाएं और मोहब्बत एक साथ मिलकर एक अमर गीत बनाते हैं। रफ़ी साहब ने इस गीत में जो भावनाएं दी हैं, वह किसी जादू से कम नहीं। उनकी आवाज़ में वो मिठास, वो दर्द, और वो इश्क़ की मासूमियत है, जो सीधे दिल को छूती है।

यूँ तो हमने लाख हंसीं – Yun To Humne Lakh Haseen Song Credits
- Movie/Album: तुमसा नहीं देखा (1957)
- Music : ओ.पी.नैय्यर
- Lyrics : साहिर लुधियानवी
- Singer : मो.रफ़ी
यूँ तो हमने लाख हंसीं – Yun To Humne Lakh Haseen Lyrics in Hindi
यूँ तो हमने लाख हंसीं देखे हैं
तुमसा नहीं देखा
उफ़ ये नज़र, उफ़ ये अदा
कौन न अब होगा फ़िदा
ज़ुल्फ़ें हैं या बदलियां
आँखें हैं या बिजलियां
जाने किस किसकी आएगी सज़ा
यूँ तो हमने लाख हंसीं…
तुम भी हंसीं, रुत भी हंसीं
आज ये दिल बस में नहीं
रास्ते ख़ामोश हैं
धड़कने मदहोश हैं
पीये बिन आज हमें चढ़ा हैं नशा
यूँ तो हमने लाख हंसीं…
तुम न अगर, बोलोगे सनम
मर तो नहीं जाएंगे हम
क्या परी या हूर हो
इतनी क्यूँ मग़रूर हो
मान के तो देखो कभी किसी का कहा
यूँ तो हमने लाख हंसीं…
