Zindagi Ke Safar Mein

ज़िन्दगी के सफ़र में गुज़र जाते हैं  – Zindagi Ke Safar Mein Guzar Jaate Hain (Kishore Kumar, Aap Ki Kasam)

“Zindagi Ke Safar Mein” फिल्म आप की कसम का एक यादगार और गहरा संदेश देने वाला गीत है। किशोर कुमार की दिल छू लेने वाली आवाज़ में गाया गया यह गीत जीवन के अनमोल पलों और उनसे जुड़ीं स्मृतियों का एहसास कराता है। यह गीत हमें यह सिखाता है कि समय और जिंदगी के सफर में बिछड़े हुए लोग फिर से नहीं मिलते, इसलिए हर एक पल की कद्र करनी चाहिए।

ज़िन्दगी के सफ़र में गुज़र जाते हैं
Zindagi Ke Safar Mein Guzar Jaate Hain

ज़िन्दगी के सफ़र में गुज़र जाते हैं – Zindagi Ke Safar Mein Guzar Jaate Hain Song Credits

  • Movie/Album: आप की कसम
  • Year : 1974
  • Music : आर. डी. बर्मन
  • Lyrics : आनंद बक्षी
  • Singer : किशोर कुमार

ज़िन्दगी के सफ़र में गुज़र जाते हैं – Zindagi Ke Safar Mein Guzar Jaate Hain Lyrics in Hindi

ज़िन्दगी के सफ़र में गुज़र जाते हैं जो मकाम
वो फिर नहीं आते, वो फिर नहीं आते
ज़िन्दगी के सफ़र में…

फूल खिलते हैं, लोग मिलते हैं
फूल खिलते हैं, लोग मिलते हैं मगर
पतझड़ में जो फूल मुरझा जाते हैं
वो बहारों के आने से खिलते नहीं
कुछ लोग एक रोज़ जो बिछड़ जाते हैं
वो हजारों के आने से मिलते नहीं
उम्र भर चाहे कोई पुकारा करे उनका नाम
वो फिर नहीं आते…

आँख धोखा है, क्या भरोसा है
आँख धोखा है, क्या भरोसा है सुनो
दोस्तों शक दोस्ती का दुश्मन है
अपने दिल में इसे घर बनाने न दो
कल तड़पना पड़े याद में जिनकी
रोक लो रूठ कर उनको जाने न दो
बाद में प्यार के चाहे भेजो हजारों सलाम
वो फिर नहीं आते…

सुबहो आती है, रात जाती है
सुबहो आती है, रात जाती है यूँ ही
वक़्त चलता ही रहता है रुकता नहीं
एक पल में ये आगे निकल जाता है
आदमी ठीक से देख पाता नहीं
और परदे पे मंज़र बदल जाता है
एक बार चले जाते हैं जो दिन-रात, सुबहो-शाम
वो फिर नहीं आते…

ज़िन्दगी के सफ़र में गुज़र जाते हैं – Zindagi Ke Safar Mein Guzar Jaate Hain

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top