तेरे लिए

तेरे लिए – Tere Liye, Jubin Nautiyal, Sunidhi Chauhan, Fitoor

“तेरे लिए” एक गहरा और भावनात्मक गीत है जो प्रेम की तीव्रता और समर्पण को दर्शाता है। जुबिन नौटियाल और सुनिधि चौहान की मधुर आवाज़ें, स्वानंद किरकिरे के गहरे बोल और अमित त्रिवेदी का संगीत इस गीत को एक अविस्मरणीय अनुभव बनाते हैं।

तेरे लिए - Tere Liye
तेरे लिए – Tere Liye

तेरे लिए – Tere Liye Song Credits

  • Movie/Album: फ़ितूर (2016)
  • Music By: अमित त्रिवेदी
  • Lyrics : स्वानंद किरकिरे
  • Singers : जुबिन नौटियाल, सुनिधि चौहान

तेरे लिए – Tere Liye Song Lyrics in Hindi

मैंने पूछा ये दिल से
मैं क्यों हूँ जहां में
एक धड़कन बोली तेरे लिये
मैंने यादें तराशी
और ख़्वाब बना दी
नयी दुनिया बसा दी तेरे लिये
तेरे लिये, तेरे लिए…

जो मैं कहता हूँ, जो सुनता हूँ
जो सहता हूँ, तेरे लिये
मैं गिरता हूँ, संभलता हूँ
फिर चलता हूँ, तेरे लिये

कोई दर्द हूँ गहरा
कोई अक्स हूँ पिसरा
मैं क्या हूँ बता दे, तेरे लिये
यादों का चेहरा
कोई ख़्वाब सुनहरा
मैं क्या हूँ बता दे, तेरे लिये
तेरे लिये, तेरे लिए…

मैं खोया-सा इक लम्हां हूँ
बस इस पल हूँ तेरे लिये
मैं आवारा बादल हूँ
बस इस पल हूँ तेरे लिये

मेरे हर मर्ज़ की तू ही दवा है
हुई है जो क़ुबूल वो दुआ है
ये उल्फ़त है या कोई नशा है
जिसे छूना चाहे तू वो धुआँ है
तेरे लिये, तेरे लिए…

तेरे लिए – Tere Liye Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top