पश्मीना – Pashmina, Amit Trivedi, Fitoor
“Pashmina” फ़िल्म फ़ितूर का एक भावनात्मक और रोमांटिक गीत है, जिसे अमित त्रिवेदी ने अपनी मधुर आवाज़ में प्रस्तुत किया है। इस गीत के बोल स्वानंद किरकिरे द्वारा लिखे गए हैं, और संगीत भी अमित त्रिवेदी ने ही तैयार किया है। गीत में प्रेम की कोमलता और भावनाओं की गहराई को सुंदरता से प्रस्तुत किया गया है।
पश्मीना – Pashmina Song Credits
- Movie/Album: फ़ितूर (2016)
- Music By: अमित त्रिवेदी
- Lyrics : स्वानंद किरकिरे
- Singer : अमित त्रिवेदी
पश्मीना – Pashmina Song Lyrics in Hindi
पश्मीना धागों के संग
कोई आज बुने ख़्वाब ऐसे कैसे
वादी में गूंजे कहीं नये साज़
ये रवाब ऐसे कैसे
पश्मीना धागों के संग
कलियों ने बदले अभी ये मिज़ाज
एहसास ऐसे कैसे
पलकों ने खोले अभी नये राज़
जज़्बात ऐसे कैसे
पश्मीना धागों के…
कच्ची हवा, कच्चा धुआँ घुल रहा
कच्चा-सा दिल लम्हें नये चुन रहा
कच्ची-सी धूप, कच्ची डगर फिसल रही
कोई खड़ा चुपके से कह रहा
मैं साया बनूँ, तेरे पीछे चलूँ, चलता रहूँ
पश्मीना धागों के…
शबनम के दो कतरे यूँ हीं टहल रहे
शाखों पे वो मोती-से खेल रहे
बेफिक्र से इक-दूजे में घुल रहे
जब हो जुदा, खयालों में मिल रहे
ख्यालों में यूँ, ये गुफ्तगू, चलती रहे
वादी में गूंजे…
