Mere Sarkar Aaye Hain

मेरे सरकार आये है – Mere Sarkar Aaye Hain, Raj Pareek

“Mere Sarkar Aaye Hain” भजन भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और उनके आगमन की खुशी को दर्शाने वाला एक अत्यंत मधुर और भक्तिमय भजन है। राज पारीक की सुरीली गायकी, भक्तिरस से भरा संगीत और अर्थपूर्ण बोल इसे भक्ति प्रेमियों के लिए एक अनमोल रचना बनाते हैं। यदि आप श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होना चाहते हैं और उनके प्रेम का अनुभव करना चाहते हैं, तो यह भजन आपकी भक्ति सूची में अवश्य होना चाहिए।

मेरे सरकार आये है
Mere Sarkar Aaye Hain

मेरे सरकार आये है – Mere Sarkar Aaye Hain Bhajan Credits

  • Song: Mere Sarkar Aaye Hain (Saja Do Ghar Ko Gulshan Sa)
  • Singer: Raj Pareek
  • Music: Shashikant Chaubey
  • Lyricist: Pankaj Agarwal
  • Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur
  • Label: Yuki

मेरे सरकार आये है – Mere Sarkar Aaye Hain Bhajan Lyrics

सजा दो घर को गुलशन सा,
मेरे सरकार आये है,
मेरे सरकार आये है,
लगे कुटिया भी दुल्हन सी,
लगे कुटिया भी दुल्हन सी,
मेरे सरकार आये है,
सजा दो घर को गूलशन सा,
मेरे सरकार आये है ॥

पखारो इनके चरणो को,
बहा कर प्रेम की गंगा,
बहा कर प्रेम की गंगा,
बिछा दो अपनी पलको को,
मेरे सरकार आये है,
सजा दो घर को गूलशन सा,
मेरे सरकार आये है ॥

सरकार आ गए है मेरे गरीब खाने मे,
आया है दिल को सुकून उनके करीब आने में,
मुद्द्त से प्यासी अखियो को मिला आज वो सागर,
भटका था जिसको पाने के खातिर इस ज़माने में ॥

उमड़ आई मेरी आँखे,
देख कर अपने बाबा को,
देख कर अपने बाबा को,
हुई रोशन मेरी गलियां,
मेरे सरकार आये है,
सजा दो घर को गूलशन सा,
मेरे सरकार आये है ॥

तुम आकर फिर नहीं जाना,
मेरी इस सुनी दुनिया से,
मेरी इस सुनी दुनिया से,
कहूँ हर दम यही सब से,
मेरे सरकार आये है,
सजा दो घर को गूलशन सा,
मेरे सरकार आये है ॥

सजा दो घर को गुलशन सा,
मेरे सरकार आये है,
मेरे सरकार आये है,
लगे कुटिया भी दुल्हन सी,
लगे कुटिया भी दुल्हन सी,
मेरे सरकार आये है,
सजा दो घर को गूलशन सा,
मेरे सरकार आये है ॥

मेरे सरकार आये है – Mere Sarkar Aaye Hain Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top