गणपति तेरे चरणों की, पग धूल जो मिल जाए – Ganapati Tere Charno Ki Pag Dhool Jo Mil Jaye
“Ganapati Tere Charno Ki Pag Dhool Jo Mil” एक दिव्य भजन है, जो भगवान गणेश के प्रति गहरी श्रद्धा और समर्पण को दर्शाता है। देवेन्द्र पाठक जी महाराज की भक्तिमय आवाज़ इस भजन को और भी प्रभावशाली बनाती है। इस भजन को सुनकर हर भक्त भगवान गणेश के चरणों में लीन हो जाता है और उनकी कृपा का अनुभव करता है।

गणपति तेरे चरणों की, पग धूल जो मिल जाए – Ganapati Tere Charno Ki Pag Dhool Jo Mil Jaye Bhajan Credits
- Song: Ganpati Ke Charno Mein
- Singer : Devendra pathak ji maharaj
- Lyirics – Devendra pathak ji maharaj
गणपति तेरे चरणों की, पग धूल जो मिल जाए – Ganapati Tere Charno Ki Pag Dhool Jo Mil Jaye Bhajan Lyrics
गणपति तेरे चरणों की,
बप्पा तेरे चरणों की,
पग धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ गणपति,
तकदीर सम्भल जाए,
गणपति तेरें चरणों की ॥
सुनते है तेरी रेहमत,
दिन रात बरसती है,
इक बूँद जो मिल जाए,
मन की कली खिल जाए,
गणपति तेरें चरणों की ॥
ये मन बड़ा चंचल है,
कैसे तेरा भजन करूँ,
जितना इसे समझाऊं,
उतना ही मचल जाए,
गणपति तेरें चरणों की ॥
नजरो से गिराना ना,
चाहे जो भी सजा देना,
नजरो से जो गिर जाए,
मुश्किल ही संभल पाए,
गणपति तेरें चरणों की ॥
बप्पा इस जीवन की,
बस एक तम्मना है,
तुम सामने हो मेरे,
मेरा दम ही निकल जाए,
गणपति तेरें चरणों की ॥
गणपति तेरे चरणों की,
बप्पा तेरे चरणों की,
पग धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ गणपति,
तकदीर सम्भल जाए,
गणपति तेरें चरणों की ॥
