तुम्हे वंदना तुम्हें वंदना – Tumhe Vandana Tumhe Vandana
“Tumhe Vandana Tumhe Vandana” भजन भगवान गणेश की महिमा का गान करता है। इसे गायक रिंकू रसिक ने अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज़ में प्रस्तुत किया है। यह भजन भगवान गणेश की पूजा, उनकी कृपा और उनकी दिव्यता को समर्पित है। भजन के बोल, संगीत और गायक की अद्भुत प्रस्तुति श्रोताओं को भक्ति के रस में डूबा देती है।

तुम्हे वंदना तुम्हें वंदना – Tumhe Vandana Tumhe Vandana Bhajan Credits
- Album : Ganesh Bhajan
- Bhajan : Tumhe Vandana Tumhe Vandana
- Singer: Rinku Rasik
- Programme: Himmat das katha live
तुम्हे वंदना तुम्हें वंदना – Tumhe Vandana Tumhe Vandana Bhajan Lyrics
तुम्हे वंदना तुम्हें वंदना,
हे बुद्धि के दाता,
सब वेदों के ज्ञाता,
तुम्हें वंदना तुम्हें वंदना ॥
एक दंत दयावंत,
चार भुजा धारी,
माथे पे सिंदूर सोहे,
मूसे की सवारी,
मैया तुम्हे बुलाए,
गोरा तुम्हे बुलाए,
कह कह के ललना,
तुम्हें वंदना तुम्हें वंदना ॥
पान चढ़े फूल चढ़े,
और चढ़े मेवा,
लड्डअन का भोग लगे,
संत करें सेवा,
भोले बाबा तुम्हें झुलावे,
शंकर बाबा तुम्हें झुलावे,
रेशम के पलना,
तुम्हें वंदना तुम्हें वंदना ॥
अंधन को आंख देत,
कोडिन को काया,
बांझन को पुत्र देत,
निर्धन को माया,
भक्तों की विनती को,
दीनों की विनती को,
अब गणपति जी सुनना,
तुम्हें वंदना है तुम्हें वंदना ॥
तुम्हे वंदना तुम्हें वंदना,
हे बुद्धि के दाता,
सब वेदों के ज्ञाता,
तुम्हें वंदना तुम्हें वंदना ॥
