सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें – Sabse Pahle Gajanan Manaya Tumhe, Dimpal Bhumi
“Sabse Pahle Gajanan Manaya Tumhe” एक अत्यंत भक्तिपूर्ण और हृदयस्पर्शी भजन है, जिसे प्रसिद्ध गायिका डिंपल भूमि ने अपनी सुरीली आवाज़ में प्रस्तुत किया है। यह भजन भगवान गणेश की महिमा और उनकी कृपा का वर्णन करता है। हर शुभ कार्य के आरंभ में भगवान गणेश को मनाने की परंपरा इस भजन के बोलों में स्पष्ट रूप से झलकती है।

सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें – Sabse Pahle Gajanan Manaya Tumhe Bhajan Credits
- Bhajan :- Sabse Pahle Gajanan Manaya Tumhe
- Singer :- Dimpal Bhumi
- गीत :- बिन्दु यशोदा जोशी
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें – Sabse Pahle Gajanan Manaya Tumhe Bhajan Lyrics
श्लोक – वक्रतुण्ड महाकाय,
सूर्यकोटि समप्रभ,
निर्विघ्नं कुरु मे देव,
सर्वकार्येषु सर्वदा ॥
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हे,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये,
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये,
है अधूरे मेरे काज सब आप बिन,
पुरे करने प्रभु आज आ जाइये,
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये ॥
हे गजानन बुद्धि के दाता हो तुम,
अपने भक्तो के भाग्य विधाता हो तुम,
फिर सोया विनायक मेरा भाग्य क्यों,
भाग्य मेरा जगाने को आ जाइये,
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये ॥
शंकर के सुवन गौरा लाला हो तुम,
अपने भक्तो पे रहते कृपाला हो तुम,
ये मेरा मन यूँ तुम बिन बहकता है क्यों,
बरसाने कृपा आज आ जाइये,
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये ॥
संग में लेके आओ वीणावादिनी,
जिसकी शक्ति से निकले मेरी रागिनी,
साथ में लाओ लक्ष्मीजी गजगामिनी,
रिद्धि सिद्धि भी ले आप आ जाइये,
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये ॥
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये,
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये,
है अधूरे मेरे काज सब आप बिन,
पुरे करने प्रभु आज आ जाइये,
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये ॥
