Rama Rama Rato Karo Safal Umariya

रामा रामा रटो, करो सफल उमरिया – Rama Rama Rato Karo Safal Umariya, Gurmeet & Tripti Shakya

“Rama Rama Rato Karo Safal Umariya” यह एक अत्यंत प्रेरणादायक और भक्ति से परिपूर्ण श्रीराम भजन है, जिसे प्रसिद्ध गायकों गुरमीत और त्रिप्ती शाक्य ने गाया है। इस भजन का संदेश है कि यदि जीवन को सफल बनाना है, तो श्रीराम के नाम का जाप ही सबसे उत्तम मार्ग है। यह भजन भक्तों को सत्कर्म, भक्ति और प्रभु नाम स्मरण की ओर प्रेरित करता है।

रामा रामा रटो, करो सफल उमरिया
Rama Rama Rato Karo Safal Umariya

रामा रामा रटो, करो सफल उमरिया – Rama Rama Rato Karo Safal Umariya Bhajan Credits

  • Song: Rama Rama Rato Karo Safal Umariya
  • Singer: Gurmeet, Tripti Shakya
  • Language: Hindi
  • Category: Shri Ram Bhajan
  • Producer: Amresh Bahadur, Ramit Mathur
  • Label: Yuki

रामा रामा रटो, करो सफल उमरिया – Rama Rama Rato Karo Safal Umariya Bhajan Lyrics in Hindi

रामा रामा रटो,
करो सफल उमरिया,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर,
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम,
रामा रामा रटों,
करो सफल उमरिया ॥

ऐ प्राणी है तेरी ज़िंदगानी,
एक अंधियारी रात रे,
ले ले सहारा राम नाम का,
जप की माला हाथ रे,
साथ ना छूटे आस ना टूटे,
राम का है बड़ा काम रे,
रामा ही भरेंगे,
तेरी भक्ति की गगरिया,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर,
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम,
रामा रामा रटों,
करो सफल उमरिया ॥

राम नाम के सागर से तू,
भर ले एक गगरिया रे,
इस पारस से सोना करले,
मन की सूनी नगरिया रे,
बड़े बड़े ऋषियो ने है गाया,
बस एक राम का नाम रे,
सारे रिश्ते झूठे,
सांचे रामा ही सांवरिया,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर,
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम,
रामा रामा रटों,
करो सफल उमरिया ॥

बड़े बड़े गुणी जान ना पाए,
राम की लीला महान रे,
राम ही श्रष्टि के निर्माता,
राम को पगले जान रे,
रामा को तो राम ही जाने,
जो त्रेता अवतार है,
रामा रामा जपे,
सारी नगरी अवधिया,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर,
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम,
रामा रामा रटों,
करो सफल उमरिया ॥

दो अक्षर के नाम में देखो,
तीनो लोक समाए है,
जो भी इनका सुमिरन करते,
भव सागर तर जाए है,
मर्यादा जो है सिखलाते
ऐसे निराले राम है,
रघुराई बोलो,
चाहे राम रचैया,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर,
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम,
रामा रामा रटों,
करो सफल उमरिया ॥

रामा रामा रटो,
करो सफल उमरिया,
मिल जाएगी डगर,
जप लोगे जो गर,
प्रभु राम का नाम,
राम का नाम,
रामा रामा रटों,
करो सफल उमरिया ॥

रामा रामा रटो, करो सफल उमरिया – Rama Rama Rato Karo Safal Umariya Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top