लंका में जइयो हनुमान ऐसे कह देना – Lanka Main Jaayeyo Hanuman Aise Kah Dena, Kusum Chauhan
“Lanka Main Jaayeyo Hanuman” एक ऐसा भजन है जो श्रद्धा, जोश और प्रेरणा का संपूर्ण संगम है। कुसुम चौहान की प्रभावशाली आवाज़ और शक्तिशाली बोल इस भजन को रामभक्तों के दिलों में जगह देने वाला अमिट भजन बना देते हैं। यह भजन न सिर्फ हनुमानजी की वीरता की गाथा है, बल्कि यह सिखाता है कि राम नाम की महिमा से कोई भी लंका जल सकती है – चाहे वह रावण की हो या अहंकार की।

लंका में जइयो हनुमान ऐसे कह देना – Lanka Main Jaayeyo Hanuman Aise Kah Dena Bhajan Credits
- Album / Song :- Lanka Main Ja Kar Veer Hanuman
- Lycris & Singer :- Kusum Chauhan
- Spl. Thanks :- Mr Davender Khadana
लंका में जइयो हनुमान ऐसे कह देना – Lanka Main Jaayeyo Hanuman Aise Kah Dena Bhajan Lyrics
लंका में जईयो हनुमान, ऐसे कह देना
तूने सूनी सिया चुराई है,
तोहे लाज शर्म नहीं आई है,
राजा से बना फकीर, ऐसे कह देना… ॥
लंका में जईयो हनुमान, ऐसे कह देना… ॥
वो राम लखन दो भाई है,
लंका पे करें चढ़ाई है,
वहाँ चलें बाण पे बाण, ऐसे कह देना… ॥
लंका में जईयो हनुमान, ऐसे कह देना… ॥
तेरा मेघनाथ सा बेटा है,
तेरा कुंभकरण सा भाई है,
वहाँ चलें तीर पे तीर, ऐसे कह देना… ॥
लंका में जईयो हनुमान, ऐसे कह देना… ॥
तेरी सूर्पन्खा सी बहना है,
तपसी से नैन लड़ाए है,
लक्ष्मण ने काटी नाक, ऐसे कह देना… ॥
लंका में जईयो हनुमान, ऐसे कह देना… ॥
तेरे एक सौ आठ रानी है,
मंदोदरी उनमें पटरानी है,
तूने हाथों से मौत बुलाई है,
तेरो जइयो सत्यानाश, ऐसे कह देना… ॥
लंका में जईयो हनुमान, ऐसे कह देना… ॥
