Dekho Rootha Na Karo

देखो रूठा ना करो – Dekho Rootha Na Karo, Md.Rafi, Lata Mangeshkar

Dekho Rootha Na Karo इस गीत में मोहब्बत में होने वाली छोटी-छोटी नोकझोंक और रूठने-मनाने की मिठास को बड़े ही खूबसूरत अंदाज़ में पेश किया गया है। हसरत जयपुरी के कोमल और सरल शब्द प्रेम की मासूमियत को उजागर करते हैं। एस.डी. बर्मन का संगीत इस गीत में बेहद मधुर और दिल को छूने वाला है। मोहम्मद रफ़ी और लता मंगेशकर की जुगलबंदी ने इस गीत को अमर बना दिया है।

देखो रूठा ना करो
Dekho Rootha Na Karo

देखो रूठा ना करो – Dekho Rootha Na Karo Song Credits

  • Movie/Album: तेरे घर के सामने (1963)
  • Music : एस.डी.बर्मन
  • Lyrics : हसरत जयपुरी
  • Singers : मो.रफ़ी, लता मंगेशकर

देखो रूठा ना करो – Dekho Rootha Na Karo Song Lyrics in Hindi

देखो रूठा ना करो, बात नज़रों की सुनो
हम न बोलेंगे कभी, तुम सताया ना करो
देखो रूठा ना करो…

चेहरा तो लाल हुआ, क्या क्या हाल हुआ
इस अदा पर तेरी, मैं तो पागल हुआ
तुम बिगड़ने जो लगो,  और भी हंसीं लगो
हम न बोलेंगे कभी, तुम सताया ना करो
देखो रूठा ना करो…

जान पर मेरी बनी, आपकी ठहरी हंसी
हाय मैं जान गई, प्यार की चिकनागरी
दिल जलाने के लिये, ठंडी आहें न भरो
देखो रूठा ना करो…

तेरी खुशबू ने मेरे, होश भी छीन लिये
है खुशी आज हमें, तेरे पहलू में गिरे
दिल की धड़कन पे ज़रा, फूल सा हाथ रखो
हम न बोलेंगे कभी…

क्या कहेगा ये समां, इन राहों का धुँआ
लाज आए मुझे, मुझको लाए हो कहाँ
हम तुम्हें मान गए, तुम बड़े वो हो हटो
देखो रूठा ना करो…

देखो रूठा ना करो – Dekho Rootha Na Karo Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top