Do Aur Do Paanch

दो और दो पाँच – Do Aur Do Paanch, Kishore Kumar

“Do Aur Do Paanch” केवल एक टाइटल ट्रैक नहीं, बल्कि 80 के दशक की बॉलीवुड शैली का प्रतीक है, जहां मस्ती, संगीत और संवाद एक साथ चलते हैं। किशोर कुमार की गायकी, राजेश रोशन का संगीत और अनजान के चुटीले बोल इसे एक यादगार गीत बनाते हैं, जिसे बार-बार सुना जा सकता है।

दो और दो पाँच
Do Aur Do Paanch

दो और दो पाँच – Do Aur Do Paanch Song Credits

  • Movie/Album: दो और दो पाँच (1980)
  • Music : राजेश रोशन
  • Lyrics : अनजान
  • Singer : किशोर कुमार

दो और दो पाँच – Do Aur Do Paanch Song Lyrics in Hindi

अरे तूने अभी देखा नहीं, देखा है तो जाना नहीं
जाना है तो माना नहीं, मुझे पहचाना नहीं
दुनिया दीवानी मेरी, मेरे पीछे पीछे भागी
किसमें है दम यहाँ, ठहरे जो मेरे आगे
मेरे आगे आना नहीं, देखो टकराना नहीं
किसी से भी हारे नहीं हम

जो सोचें, जो चाहें वो करके दिखा दें
हम वो हैं जो दो और दो पाँच बना दें
तूने अभी देखा नहीं…

हम आते जाते राहों में कब कैसे क्या गुल खिलाएं
जो उलझें, वो समझें, हम क्या कमाल कर जाएँ
फूलों की राहों से काटों को हटा दें
हम वो हैं जो दो और दो पाँच बना दें
जो सोचें जो चाहें…

हम आग लगा दें पानी में, पत्थर पे फूल खिलायें
बिन मौसम, बिन बादल, रिमझिम सावन बरसायें
पूरब के सूरज को पश्चिम से उगा दें
हम वो हैं जो दो और दो पाँच बना दें
जो सोचें जो चाहें…

जब हम मनमौजी मस्ताने मस्ती के साज बजायें
तो झूमें ये धरती वो चाँद सितारे गाएँ
हम नाचें तो यारों को साथ नचा दें
हम वो हैं जो दो और दो पाँच बना दें
जो सोचें जो चाहें…

दो और दो पाँच – Do Aur Do Paanch Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top