कत्थई आँखों वाली – Katthai Aankhon Waali, Kumar Sanu, Duplicate
“Katthai Aankhon Waali” एक प्यारा, मासूम और रोमांटिक गीत है जो 90 के दशक की मोहब्बत की खुशबू लिए हुए है। कुमार सानू की आवाज़, अनु मलिक की धुन और जावेद अख़्तर के बोल, तीनों मिलकर इस गीत को एक बेहतरीन प्रेम नग़मा बनाते हैं।

कत्थई आँखों वाली – Katthai Aankhon Waali Song Credits
- Movie/Album: डुप्लीकेट (1998)
- Music : अनु मलिक
- Lyrics : जावेद अख्तर
- Singer : कुमार सानू
कत्थई आँखों वाली – Katthai Aankhon Waali Song Lyrics in Hindi
कत्थई आँखों वाली एक लड़की
एक ही बात पर बिगड़ती है
तुम मुझे क्यों नहीं मिले पहले
रोज़ ये कह कर मुझसे लड़ती है
कत्थई आँखों वाली…
गुस्से की वो तेज़ है लेकिन, दिल की बेहद अच्छी है
वो कलियों से भी नाज़ुक है, और शहद से मीठी है
चेहरे पर है नर्म उजाले, बालों में काली रातें
हँस दे वो तो मोती बरसे, फूलों जैसी हैं बातें
कत्थई आँखों वाली…
मुझको तुमसे प्यार नहीं है, रूठ के मुझसे कहती है
लेकिन हर कागज़ पर मेरा, नाम वो लिखती रहती है
मैं भी उसका दीवाना हूँ, कैसे उसको समझाऊँ
मुझसे मिलना छोड़ दे वो तो, मैं एक दिन में मर जाऊँ
कत्थई आँखों वाली…
