दिल में किसी के प्यार का – Dil Mein Kisi Ke Pyar Ka, Kishore, Lata, Ek Mahal Ho Sapno Ka
“Dil Mein Kisi Ke Pyar Ka” सिर्फ़ एक गाना नहीं, एक इमोशनल सफ़र है। यह गीत बताता है कि सच्चा प्यार न तो बुझता है, न ही मिटता है – वह दिल के किसी कोने में हमेशा जलता रहता है।

दिल में किसी के प्यार का – Dil Mein Kisi Ke Pyar Ka Song Credits
- Movie/Album: एक महल हो सपनों का (1975)
- Music By: रवि
- Lyrics : साहिर लुधियानवी
- Singers : लता मंगेशकर, किशोर कुमार
दिल में किसी के प्यार का – Dil Mein Kisi Ke Pyar Ka Song Lyrics in Hindi
दिल में किसी के प्यार का
जलता हुआ दीया
दुनिया की आँधियों से भला
ये बुझेगा क्या
साँसों की आँच पा के भड़कता रहेगा ये
सीने में दिल के साथ धड़कता रहेगा ये
वो नक्श क्या हुआ, जो मिटाये से मिट गया
वो दर्द क्या हुआ, जो दबाये से दब गया
दिल में किसी के…
ये ज़िन्दगी भी क्या है, अमानत उन्हीं की है
ये शायरी भी क्या है, इनायत उन्हीं की है
अब वो करम करे, के सितम उनका फ़ैसला
हमने तो दिल में प्यार का शोला जगा लिया
दिल में किसी के…
