असली हिप हॉप – Asli Hip Hop (Ranveer Singh, D-Cypher, Beat RAW, Spitfire, Gully Boy)
“Asli Hip Hop” फिल्म गली बॉय का वो धमाकेदार ट्रैक है, जिसने हिप हॉप की भारतीय पहचान को आवाज़ दी। यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक आंदोलन है एक विद्रोह, एक घोषणा कि असली हिप हॉप अब गली से उठ चुका है। “Asli Hip Hop” सिर्फ रैप नहीं, यह एक सोच है। यह बताता है कि असली कलाकार वो नहीं जो स्टेज पर चमके, बल्कि वो है जो सच्चाई के साथ जिए और गाए। अगर आपने कभी महसूस किया है कि आपकी आवाज़ दबा दी गई है, तो यह गाना आपको फिर से ज़ोर से बोलने की हिम्मत देता है।

असली हिप हॉप – Asli Hip Hop Song Credits
- Movie/Album: गली बॉय (2019)
- Music : स्पिटफायर
- Lyrics : स्पिटफायर
- Singers : डी साइफर, बीट रॉ, स्पिटफायर, रणवीर सिंह
असली हिप हॉप – Asli Hip Hop Song Lyrics in Hindi
खड़ा हूँ कैसे मैं यहाँ पे अब ना पूछना
दर्द शायरी में तुझको चाहिए सबूत क्या
शिखर ये सोच पर जुड़ा हूँ मैं ज़मीन से
यकीन तुमको ना पर आगे आया मैं यकीन से
लाख नफ़रतें हों साथ माँ का प्यार है
हँसी है उसकी जीत मेरी कैसे जाऊँ हार मैं
काट लो ज़ुबाँ, आसुओं से गाऊँगा
गाड़ दो, बीज हूँ मैं पेड़ बन ही जाऊँगा
दिल था टूटा तब हिप हॉप मेरे साथ था
उजाले मिलने में मुझे हाँ रात का ही हाथ था
कलाकार मैं, कल को आकार दूँ
यही है मेरा धर्म मेरी दूसरी कोई जात ना
माँ है रब मेरी गली ये मेरी माशुका
लड़का एड़ा मैं झुकाने पर भी ना झुका
सुन रहे जो मुझको बेशुमार प्यार उनसे
बनाता गीत मैं पर मैं खुद बना हूँ तुमसे
ग़ौर कर लो मेरी बातों पे तुम ध्यान दो
नैनों को मैं नम करूँ सुकूँ मैं देता कान को
चिल्लाओ ज़ोर से उठाओ अपने हाथ तुम
असली हिप हॉप से मिलाएँ हिंदुस्तान को
हिंदुस्तान को, हाँ जी हिंदुस्तान को
असली हिप हॉप से मिलाएँ…
