Aapke Dil Ne Humein

आपके दिल ने हमें – Aapke Dil Ne Humein, Jagjit Singh, Inteha

Aapke Dil Ne Humein यह गीत एक खूबसूरत ग़ज़ल है जिसमें दर्द, मोहब्बत और जज़्बातों की नरमी झलकती है। जगजीत सिंह की खास गायकी इस ग़ज़ल को और भी दिलकश बना देती है। पय्याम सईदी के शेर भावनाओं को बहुत ही सादगी और गहराई से बयान करते हैं।

आपके दिल ने हमें
Aapke Dil Ne Humein

आपके दिल ने हमें – Aapke Dil Ne Humein Song Credits

  • Movie/Album: इंतेहा (2009)
  • Music : जगजीत सिंह
  • Lyrics : पय्याम सईदी
  • Singers : जगजीत सिंह

आपके दिल ने हमें – Aapke Dil Ne Humein Song

आपके दिल ने हमें आवाज़ दी, हम आ गए
हमको ले आई मुहब्बत आपकी, हम आ गए
आपके दिल ने…

अपने आने का सबब हम क्या बतायें आपको
बैठे-बैठे याद आई आपकी, हम आ गए

हम हैं दिल वाले भला हम पर किसी का ज़ोर क्या
जायेंगे अपनी खुशी, अपनी खुशी हम आ गए
हमको ले आई मुहब्बत आपकी, हम आ गए
आपके दिल ने…

कहिये अब क्या है चरागों की ज़रूरत आपको
ले के आँखों में वफ़ा की रौशनी हम आ गए
हमको ले आई मुहब्बत आपकी, हम आ गए
आपके दिल ने…

आपके दिल ने हमें – Aapke Dil Ne Humein Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top