दिल तोड़ के जाने वाले – Dil Tod Ke Jane Wale, K.K., Ishq Ke Parindey
के.के. की आवाज़ में दर्द, टूटन और एक अनकही तड़प हमेशा अलग ही असर डालती है। Dil Tod Ke Jane wale उन्हीं दिल को चीर देने वाले गीतों में से एक है, जहाँ बिछड़ने का दर्द, मोहब्बत की अधूरी दास्तान और यादों का बोझ सब कुछ बेहद सादगी और गहराई से सामने आता है।

दिल तोड़ के जाने वाले – Dil Tod Ke Jane Wale Song Credits
- Movie/Album: इश्क के परिंदे (2015)
- Music : विजय वर्मा
- Lyrics : मंथन
- Singer : के.के.
दिल तोड़ के जाने वाले – Dil Tod Ke Jane Wale Song Lyrics in Hindi
दिल तोड़ के जाने वाले सुन
मुझे तुझसे मोहब्बत आज भी है
तुझे मेरी ज़रूरत नहीं तो क्या
मुझे तेरी ज़रूरत आज भी है
दिल तोड़ के…
जिस दिन से तु दूर हुआ है
टुकड़ों में जां टूट गई
ओ तु क्या रूठा साथी मुझसे
दुनिया मुझसे रूठ गई
आ देख ले मेरी आँखों से
नींदों को शिकायत आज भी है
दिल तोड़ के…
यादें करवट बदल रही हैं
दूर तलक मैं तन्हाँ हूँ
वक़्त भी जिससे रूठ गया है
मैं वो बेबस लम्हां हूँ
हाथों की लकीरों से मेरी
किस्मत को बगावत आज भी है
दिल तोड़ के…
